छत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर की पहल पर बैगा बस्ती टिंगीपुर में टैंकर से पहुंचाया जा रहा पेयजल, झिरिया पर निर्भरता होगी खत्म

खैरागढ़, जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत देवरचा के आश्रित ग्राम टिंगीपुर में रहने वाले बैगा आदिवासी समुदाय को अब पेयजल के लिए झिरिया (प्राकृतिक जल स्रोत) पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। जिला प्रशासन एवं कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की पहल पर ग्राम पंचायत द्वारा बस्ती में टैंकर के माध्यम से नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी गई है।

पूर्व में टिंगीपुर के बैगा परिवार दैनिक जरूरतों के लिए जंगलों के बीच स्थित झिरिया से पानी भरने को मजबूर थे। गर्मी के मौसम में जल स्रोत कम होने से स्थिति और गंभीर हो जाती थी। महिलाओं और बच्चों को लंबी दूरी तय कर पानी लाना पड़ता था, जिससे उनकी दिनचर्या और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता था।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर चंद्रवाल ने त्वरित संज्ञान लेते हुए पंचायत एवं संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद ग्राम पंचायत देवरचा द्वारा टैंकर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की गई। अब नियमित अंतराल में टिंगीपुर बस्ती तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें पानी के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा भविष्य में स्थायी समाधान के रूप में नल-जल योजना एवं अन्य जल संरचनाओं के विकास की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गर्मी के मौसम में किसी भी क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न न हो, इसके लिए सतत निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकता अनुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : रेलवे रोड वाली नाली में लाश मिली, व्यापारियों ने दी पुलिस को सूचना …

CG : रेलवे रोड वाली नाली में लाश मिली, व्यापारियों ने दी पुलिस को सूचना …

बिलासपुर. शहर के नाले में महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल…

6 minutes ago
CG : ग्रामीण हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, आरोपी को आजीवन कारावास की सजा …

CG : ग्रामीण हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, आरोपी को आजीवन कारावास की सजा …

रायगढ़। जिले में ग्रामीण को बिजली के खंभे से बांधकर हाथ, मुक्कों और डंडों से…

17 minutes ago
CG : बिलासपुर पुलिस का जवान सस्पेंड, पेट्रोल पंप में मारपीट का आरोप …

CG : बिलासपुर पुलिस का जवान सस्पेंड, पेट्रोल पंप में मारपीट का आरोप …

बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोल पंप में बाइक से टक्कर लगने के विवाद को…

21 minutes ago
CG : शपथ-पत्र बनाया AI से, चीफ जस्टिस ने सिम्स मैनेजमेंट को लगाई फटकार …

CG : शपथ-पत्र बनाया AI से, चीफ जस्टिस ने सिम्स मैनेजमेंट को लगाई फटकार …

बिलासपुर। CIMS (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) की खराब व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर…

24 minutes ago
चार दशक, अनगिनत बदलाव : ग्रामीण भारत में आईसेक्ट इंडिया की परिवर्तनकारी पहल

चार दशक, अनगिनत बदलाव : ग्रामीण भारत में आईसेक्ट इंडिया की परिवर्तनकारी पहल

भोपाल  भारत के विकास का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होता है, जब उसके लाभ गांवों,…

27 minutes ago
110 साल पुराने सबूत पेश किए’! मंत्री प्रतिमा बागरी बोलीं- मेरा जाति प्रमाण पत्र सही, अब जांच समिति के फैसले का इंतजार

110 साल पुराने सबूत पेश किए’! मंत्री प्रतिमा बागरी बोलीं- मेरा जाति प्रमाण पत्र सही, अब जांच समिति के फैसले का इंतजार

भोपाल  मध्य प्रदेश की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने मंगलवार को अपने अनुसूचित जाति (एससी)…

34 minutes ago