बिलासपुर, कलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र किसी भी हालत में बंद नहीं होने चाहिए। केन्द्र में धान के उठाव कार्य में तेजी लाया जाये। वर्तमान धीमी प्रगति पर उन्होंने जिला विपणन अधिकारी पर नाराजगी जाहिर की। अभी की रिपोर्ट के अनुसार कुल खरीदी का लगभग 10 फीसदी ही उठाव हुआ है। बताया गया कि जिले में 2.36 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। बारदाना की उपलब्धता, भुगतान, तौल आदि किसी भी कार्य में दिक्कत नहीं है। जिले में 133 मिलर्स ने कस्टम मिलिंग के लिए पंजीयन कराये हैं। इनमें से केवल 48 मिलर्स ने समितियों से उठाव शुरू किये हैं। कलेक्टर ने पंजीकृत सभी मिलर्स को उठाव करने के कड़े निर्देश दिए हैं। बैठक में जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया, उपायुक्त सहकारिता अंजु पाण्डेय, डीएमओ शंभु कुमार गुप्ता, सीईओ जिला सहकारी बैंक सुनील सोढ़ी, उप संचालक कृषि डी हथेश्वर, नान के जीएम तिवारी उपस्थित थे।
कबीरधाम में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, कालाबाजारी रोकने 170 केंद्रों का निरीक्षण दो विक्रय केंद्रों…
मोहला-मानपुर. छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में जिला सरपंच संघ और स्थानीय प्रशासन के बीच…
सिवनी मध्यप्रदेश के किसानों के लिए 1 जुलाई का दिन खास रहने वाला है. सिवनी…
जबलपुर बरगी बांध में 42 सालों बाद इतना पानी कम हो गया है कि बांध…
सफलता की कहानी उद्यानिकी विभाग की योजना से बदली कमार कृषक की तकदीर खीरे की…
सेवा सहकारी समिति मुनुंद में पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्धता कालाबाजारी रोकने प्रशासन सतर्क…