कोण्डागांव

CG : कलेक्टर ने बड़ेकनेरा में स्टापडेम का किया अवलोकन

कोण्डागांव, कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने आज कोण्डागांव विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़े कनेरा में वाटरशेड के तहत निर्मित स्टापडेम का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने गांव के किसानों से चर्चा कर स्टापडेम से मिल रही सिंचाई सुविधा एवं उनके द्वारा लगाए जा रहे फसलों की जानकारी ली। ग्राम वासियों ने बताया कि पहले सिंचाई के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन चेक डेम बनने के बाद खेतों में सिंचाई की समस्या का समाधान हुआ है। इससे लगभग 30 एकड़ रकबे में सिंचाई की सुविधा मिल रही है। कलेक्टर ने उन्हें परंपरागत फसलों के अलावा नारियल सहित उद्यानिकी के फसल लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने इसके लिए शासकीय योजनाओं के माध्यम से ड्रीप एवं फेंसिंग की व्यवस्था गांववासियों को प्रदाय करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने ग्रामवासियों को बीज उत्पादन का क्षेत्र बढ़ाने और जैविक खेती को अपनाने के लिए भी कहा। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री अविनाश भोई और जनपद पंचायत कोण्डागांव की सीईओ सुश्री आकांक्षा नायक, गांव के सरपंच और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : शक्कर सप्लाई करने के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की ठगी …

CG : शक्कर सप्लाई करने के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की ठगी …

रायपुर। राजधानी में शक्कर कारोबारियों के साथ बड़ी ठगी हुई है। शक्कर सप्लाई करने के…

9 minutes ago
CG : चोरी का 24 घंटे में खुलासा, डॉग स्क्वॉड की मदद से दो आरोपी गिरफ्तार …

CG : चोरी का 24 घंटे में खुलासा, डॉग स्क्वॉड की मदद से दो आरोपी गिरफ्तार …

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में थाना सकरी पुलिस ने चोरी की वारदात का तेजी…

13 minutes ago
CG : लव ट्रायंगल विवाद में दो युवकों की सरेराह पिटाई, बेल्ट और पाइप से हमला …

CG : लव ट्रायंगल विवाद में दो युवकों की सरेराह पिटाई, बेल्ट और पाइप से हमला …

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में जरहाभाठा मेन रोड स्थित साईं बाबा अस्पताल के पास…

21 minutes ago
CG : कूलर से चिपककर महिला की मौत, जशपुर की दर्दनाक घटना …

CG : कूलर से चिपककर महिला की मौत, जशपुर की दर्दनाक घटना …

जशपुर। जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत तारागढ़ में करंट…

44 minutes ago
CG : सफर करते समय नशेड़ियों से ट्रेन यात्री परेशान, उत्कल एक्सप्रेस की तस्वीर वायरल …

CG : सफर करते समय नशेड़ियों से ट्रेन यात्री परेशान, उत्कल एक्सप्रेस की तस्वीर वायरल …

बिलासपुर। ट्रेनों में धूम्रपान और नशाखोरी पर प्रतिबंध होने के बावजूद कई ट्रेनों में खुलेआम…

48 minutes ago
CG : आज छत्तीसगढ़ के एक-दो जगहों में बिजली गिरने और बारिश का अलर्ट …

CG : आज छत्तीसगढ़ के एक-दो जगहों में बिजली गिरने और बारिश का अलर्ट …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की गतिविधि तो जारी है, मगर बारिश का दायरा सिमट…

53 minutes ago