डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया. शुक्रवार दोपहर मंदिर के पहाड़ी पर स्थित रोपवे की ट्रॉली अचानक रोप से टूटकर गिर गई. हादसे के दौरान ट्रॉली पर पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, भाजपा नेता मनोज अग्रवाल और दया सिंह सवार थे. हादसे में सभी नेताओं को चोटें आई हैं. इस हादसे में भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया है. फिलहाल रोपवे संचालन को तत्काल रोक दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा और भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा पहुंचे थे. दोनों रोपवे के जरिए दर्शन के लिए जा रहे थे. लेकिन बीच रास्ते में ही हादसा हो गया, अचानक रोपवे ट्रॉली रोप से टूटकर गिर गई. हादसे में पूर्व मंत्री पैकरा को हल्की चोटें आई है. वहीं भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू अभियान जारी है.
जशपुर। जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत तारागढ़ में करंट…
बिलासपुर। ट्रेनों में धूम्रपान और नशाखोरी पर प्रतिबंध होने के बावजूद कई ट्रेनों में खुलेआम…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की गतिविधि तो जारी है, मगर बारिश का दायरा सिमट…
राजनांदगांव। जिले के बसंतपुर पुलिस ने महिला से छेड़छाड़, अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने…
रायपुर। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर 241 बस्तरिया बटालियन द्वारा सेडवा स्थित वाहिनी मुख्यालय…
राजनांदगांव | मंडी क्षेत्र के सामने वाला एक नाली खुली होने के कारण राहगीरों और…