छत्तीसगढ़

CG : किन्नरों में आक्रोश, पुलिसवालों ने जबरन पीटा

बिलासपुर। किन्नरों ने पुलिसवालों पर बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया है। किन्नर समुदाय के लोगों ने सोमवार को एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है। उनका आरोप है कि भीख मांगने वाली किन्नरों को भगाया गया, जिसके बाद दौड़ा-दौड़ाकर उनकी बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे दो किन्नर को चोंटे आई है। मामला हिर्री थाना क्षेत्र का है।

किन्नर राजा खान ने बताया कि वह पेंड्रा-गौरेला, लोरमी-खाम्ही क्षेत्र में भीख मांगती हैं। वो किन्नरों की नायक है। किन्नरों की संख्या बढ़ने पर उनका अलग-अलग इलाका बंट गया है। इसमें एक ग्रुप हिर्री क्षेत्र में टोल नाका और आसपास भीख मांगती हैं। उनकी नायक सरोजनी है।

उन्होंने बताया कि रज्जो और रूबी किन्नर पिछले 10 साल से भोजपुरी टोल प्लाजा पर रुपए मांगकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। 23 मई की रात करीब 9 बजे दोनों भोजपुरी टोल नाका पर रुपए मांग रहे थे। तभी पेट्रोलिंग वाहन में सवार आरक्षक वहां पहुंचे। वे किन्नरों से बदसलूकी करने लगे। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए लाठी से मारपीट की। इससे दोनों को गंभीर चोट आई है।

किन्नर समुदाय के लोगों ने पुलिस वालों पर दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पूरे मामले की शिकायत एसएसपी रजनेश सिंह से की है। उनकी गैरमौजूदगी में उन्होंने डीएसपी रोशन आहुजा को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई करने की मांग की है।

kgnews

Recent Posts

CG : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से लटोरी तहसील में स्थापित हुआ वाटर फिल्टर …

CG : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से लटोरी तहसील में स्थापित हुआ वाटर फिल्टर …

आमजन को मिलेगी शुद्ध पेयजल सुविधा  रायपुर : प्रदेश में नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं…

5 minutes ago
CG : खर्च के लिए पिता ने नहीं दिए पैसे, बेटे मारने को उतारू हुआ …

CG : खर्च के लिए पिता ने नहीं दिए पैसे, बेटे मारने को उतारू हुआ …

बिलासपुर। मसानगंज में रहने वाले एक युवक ने खर्च के लिए पैसे नहीं मिलने पर…

18 minutes ago
CG : खनिज विभाग की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 4 ट्रैक्टर जब्त …

CG : खनिज विभाग की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 4 ट्रैक्टर जब्त …

धमतरी। “महानदी में अवैध रेत खनन मिली शिकायत में खनिज विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते…

22 minutes ago
CG : जेल के बाथरूम में बंदी ने किया सुसाइड …

CG : जेल के बाथरूम में बंदी ने किया सुसाइड …

जांजगीर-चांपा. जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जिला जेल के अंदर एक…

29 minutes ago
आयुर्वेद और योग को जन-जन तक पहुँचाकर स्वस्थ समाज का निर्माण करें: आयुष मंत्री परमार

आयुर्वेद और योग को जन-जन तक पहुँचाकर स्वस्थ समाज का निर्माण करें: आयुष मंत्री परमार

"आयुर्वेद और योग को जन-जन तक पहुँचाकर स्वस्थ समाज का निर्माण करें": आयुष मंत्री परमार…

30 minutes ago
CG : रायपुर में संपत्ति विवाद, बारात और शराब के पैसे को लेकर मारपीट …

CG : रायपुर में संपत्ति विवाद, बारात और शराब के पैसे को लेकर मारपीट …

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला, खमतराई, तेलीबांधा और आरंग थाना क्षेत्रों में अलग-अलग विवादों के…

39 minutes ago