CG : किसान को आई आसमानी मौत, बिलासपुर की घटना …
बिलासपुर। बिलासपुर में देर रात तक रुक-रुककर तेज बारिश होती रही। बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। वहीं, शहर के कई हिस्सों में जलभराव होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, मौसम में अचानक आए बदलाव से लोगों को उमस से राहत भी मिली।
शहर से लगे कोनी थाना क्षेत्र में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान गंभीर रूप से झुलस गया। उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, जिससे उमस बढ़ गई थी। दोपहर बाद काले बादलों के साथ तेज बारिश शुरू हुई, जो शाम और रात तक रुक-रुककर जारी रही। लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जल निकासी व्यवस्था जवाब दे गई। नतीजतन सड़कों पर पानी भर गया और लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। निचले इलाकों और प्रमुख मार्गों पर भी जलभराव की स्थिति देखने को मिली।
अबूझमाड़। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास की एक नई किरण दिखाई…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें किया नमन…
बलौदाबाजार। जिले के पलारी विकासखंड के ग्राम रोहांसी और अमेठी को जोड़ने वाली महानदी पर…
रायपुर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने आज प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, शिक्षाविद एवं…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं टिकाऊ कृषि को…
रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित "अभियान संवेदना" के तहत…