छत्तीसगढ़

CG : किसान ने खाया जहर, आईसीयू में इलाज जारी …

रायगढ़। केलो परियोजना के तहत खेत के बीच से नहर बनाने से नाराज एक किसान ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। किसान की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पूरा मामला रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड के ग्राम लिंजीर का है। जानकारी के अनुसार, ग्राम लिंजीर निवासी रविशंकर गुप्ता अपनी कृषि भूमि के बीच से प्रस्तावित नहर निर्माण का विरोध कर रहे थे। गुरुवार को प्रशासनिक अमला और पुलिस बल नहर निर्माण कार्य के लिए मौके पर पहुंचा था। महिला तहसीलदार की मौजूदगी में निर्माण कार्य की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही थी, जिसका किसान ने विरोध किया।

परिजनों के मुताबिक, रविशंकर गुप्ता का कहना था कि नहर को उनकी खेती योग्य जमीन के बजाय पास स्थित शासकीय भूमि से निकाला जाए। उनका आरोप है कि केलो परियोजना के लिए पहले ही उनकी 7 से 8 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जा चुकी है, जिसके कारण वे और जमीन देने को तैयार नहीं थे। इसी बीच प्रशासनिक कार्रवाई नहीं रुकने से आक्रोशित किसान ने जहर खा लिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर अवस्था में किसान को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है।

kgnews

Recent Posts

दुर्ग नगर निगम का एक्शन, बिजली खंभों और सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध होर्डिंग्स लगाने वालों को नोटिस

दुर्ग नगर निगम का एक्शन, बिजली खंभों और सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध होर्डिंग्स लगाने वालों को नोटिस

दुर्ग. आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर बाजार । विभाग द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों…

21 minutes ago
छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना का किया अध्ययन

छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना का किया अध्ययन

छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना का किया अध्ययन भोपाल  "मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत…

27 minutes ago
त्विषा मौत मामला: जेल में ‘द प्रेग्नेंट किंग’ पढ़ती मिलीं गिरिबाला सिंह, महिला आयोग ने की मुलाकात

त्विषा मौत मामला: जेल में ‘द प्रेग्नेंट किंग’ पढ़ती मिलीं गिरिबाला सिंह, महिला आयोग ने की मुलाकात

भोपाल  त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक हिरासत में भोपाल सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड…

29 minutes ago
नटराजन के नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई, दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक आज

नटराजन के नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई, दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक आज

भोपाल  सुप्रीम कोर्ट कल कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें…

30 minutes ago
नारायणपुर का मॉडल बना मिसाल, किसानों के खेतों में फलदार क्रांति

नारायणपुर का मॉडल बना मिसाल, किसानों के खेतों में फलदार क्रांति

नारायणपुर का मॉडल बना मिसाल, किसानों के खेतों में फलदार क्रांति बासीन ग्राम में मनरेगा…

58 minutes ago
खैरागढ़ में उज्ज्वला योजना में गड़बड़ी, गैस एजेंसी के खिलाफ मामला दर्ज

खैरागढ़ में उज्ज्वला योजना में गड़बड़ी, गैस एजेंसी के खिलाफ मामला दर्ज

खैरागढ़. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को गैस वितरण में कथित अनियमितताओं के मामले में…

1 hour ago