CG : कृषि विज्ञान केन्द्र में प्रधानमंत्री का वर्चुवल कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का राशि हस्तांतरण.

कवर्धा, उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि के 20 वें किस्त जारी किया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केन्द्र कवर्धा में कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान से हुआ।

प्रदेश के 25 लाख 47 हजार से अधिक किसानों के खाते मे 20 वें किस्त का 553 करोड़ से अधिक राशि का हस्तांतरण किया गया, जिसमें से कबीरधाम जिले में 1 लाख 17 हजार से अधिक किसानों के खातों में 24 करोड़ से अधिक राशि का हस्तांतरण किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकासखण्डों के लगभग 385 किसान सम्मिलित हुए। 

    मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेश चन्द्रवंशी ने अपने उद्बोधन में बताया कि भारत सरकार किसानों के विकास के लिये प्रतिबद्ध है एवं किसानों के हित में अनेक योजनाये संचालित कर रही हैं। भारत सरकार के मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा, प्राकृतिक खेंती, तिलहन मिशन जैसी योजनायें किसानो के लिए लाभप्रद साबित हो रही है। उन्होंने किसान सम्मान निधि के 20 वें किस्त प्राप्त होने पर कृषकों को बधाई दिया।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी ने अपने उद्बोधन में राज्य सरकार द्वारा चलाएं जा रहे योजनाओं की जानकारी दी तथा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के द्वारा कबीरधाम जिले में किए जा रहे विकास कार्यो की जानकारी दी।

सभा को संबोधित करते हुए कृषि स्थायी समिति के सभापति रामकुकमार भट्ट ने शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एवं अन्य योजनाओं की जानकारी दी। इस कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक पत्रिका एवं प्राकृतिक खेती पर आधारित फोल्ड़र का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. बी.पी. त्रिपाठी द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र की गतिविधियों की जानकारी एवं प्राकृतिक खेती की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सुषमा गनपत बघेल अध्यक्ष जनपद पंचायत कवर्धा, गणेश तिवारी, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत कवर्धा एवं सेवाराम पात्रे सरपंच ग्राम पंचायत नेवारी, उपस्थित थे। उपसंचालक कृषि अमित मोहंती  ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस कार्यक्रम में जिले के सैकड़ो किसानो के साथ-साथ कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी थे। 

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

राजनांदगांव : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

राजनांदगांव । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव…

40 minutes ago
राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा शहर में जल निकासी, आवास निर्माण एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण करने किया जा रहा विशेष प्रसास

राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा शहर में जल निकासी, आवास निर्माण एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण करने किया जा रहा विशेष प्रसास

राजनांदगांव । नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के…

43 minutes ago
राजनांदगांव : मडिय़ान जलाशय और मनकी जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं मत्स्य विक्रय हेतु पट्टे पर देने के लिए 23 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव : मडिय़ान जलाशय और मनकी जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं मत्स्य विक्रय हेतु पट्टे पर देने के लिए 23 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव । डोंगरगढ़ विकासखंड स्थित मडिय़ान जलाशय और मनकी जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं…

44 minutes ago
राजनांदगांव : कलेक्टर ने सेवा सेतु परियोजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवा सेतु केन्द्र संचालकों को किया सम्मानित

राजनांदगांव : कलेक्टर ने सेवा सेतु परियोजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवा सेतु केन्द्र संचालकों को किया सम्मानित

राजनांदगांव ।  कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सेवा सेतु परियोजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले…

59 minutes ago
छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, यातायात नियम तोड़ने पर 62 वाहन चालकों के चालान

छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, यातायात नियम तोड़ने पर 62 वाहन चालकों के चालान

बीजापुर. सड़क सुरक्षा को लेकर बीजापुर पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन…

59 minutes ago