CG : छत्तीसगढ़ पी.डी. पंथी परिवार की अंतरराष्ट्रीय पहचान पर मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई, उज्जवल भविष्य की कामना…

कवर्धा, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सशक्त रूप से प्रस्तुत करने वाले छत्तीसगढ़ पी.डी. पंथी परिवार रायपुर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि पी.डी. पंथी परिवार रायपुर ने छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए देश-विदेश में पंथी नृत्य प्रदर्शन के माध्यम से राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को विशेष पहचान दिलाई है।

    मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि 13 से 24 फरवरी 2025 तक म्हलचज देश में आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव में भी इस दल ने भारत का प्रतिनिधित्व कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री साय ने पी.डी. पंथी परिवार रायपुर के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस गौरवशाली उपलब्धि ने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पटल पर गौरवान्वित किया है।

    उल्लेखनीय है कि पी.डी. पंथी परिवार ने अब तक आठ अंतरराष्ट्रीय स्तर के देशों से आमंत्रण प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल सहित कई पुरस्कार अर्जित किए हैं। परिवार ने गणतंत्र दिवस वर्ष 2023 के अवसर पर राजपथ कर्तव्यपथ पर न केवल छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों में पंथी नृत्य की उत्कृष्ट प्रस्तुति भी दी है।

    छत्तीसगढ़ पी डी पंथी परिवार में टीम सदस्य पुनदास जोशी, श्वेता मनहर, हरेंद्र कुमार, रामाधार बंजारे, अल्का मिंज, मुस्कान देशलहरे, मनोज कुमार, आकांशा वर्मा एवं आकांशा केशरवानी है। छत्तीसगढ़ पी डी पंथी परिवार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार प्रकट किया है।

kgnews

Recent Posts

पासपोर्ट सत्यापन को अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध बनाने के लिए संभाग स्तरीय पुलिस प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन

पासपोर्ट सत्यापन को अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध बनाने के लिए संभाग स्तरीय पुलिस प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन

भोपाल आमजन को पासपोर्ट संबंधी सेवाएं अधिक सरल, पारदर्शी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपलब्ध कराने तथा…

17 minutes ago
प्रधानमंत्री आवास 2.0 लैंड टॉक्स फोर्स की बैठक सम्पन्न

प्रधानमंत्री आवास 2.0 लैंड टॉक्स फोर्स की बैठक सम्पन्न

रायपुर मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में प्रधानमंत्री आवास…

22 minutes ago
छत्तीसगढ़ में ईवी चार्जिंग नेटवर्क को मिलेगा बूस्ट, सरकार लाएगी एकीकृत एप

छत्तीसगढ़ में ईवी चार्जिंग नेटवर्क को मिलेगा बूस्ट, सरकार लाएगी एकीकृत एप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर…

27 minutes ago
पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के नाम पर पंडवानी कला के क्षेत्र में प्रतिवर्ष राज्य सम्मान की घोषणा

पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के नाम पर पंडवानी कला के क्षेत्र में प्रतिवर्ष राज्य सम्मान की घोषणा

रायपुर  छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाली पंडवानी की महान साधिका,…

27 minutes ago
प्रदेश में दुग्ध उत्पादन और पशुपालन के लिए योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पशुपालक तक पहुँचाएं : प्रमुख सचिव उमराव

प्रदेश में दुग्ध उत्पादन और पशुपालन के लिए योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पशुपालक तक पहुँचाएं : प्रमुख सचिव उमराव

भोपाल  प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, किसानों, पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और…

32 minutes ago
सरदार सरोवर परियोजना पर हुए ऐतिहासिक समझौते से सहकारी संघवाद होगा सुदृढ़ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सरदार सरोवर परियोजना पर हुए ऐतिहासिक समझौते से सहकारी संघवाद होगा सुदृढ़ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में…

37 minutes ago