बलरामपुर । नोटों से भरी कैश वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसा जिस वक्त हुआ, उस वक्त कैश वैन में 1.40 करोड़ रुपये थे। घटना बलरामपुर जिले की है। वाहन में ड्राइवर के अलावे सपोर्ट स्टाफ और सुरक्षाकर्मी मौजूद था। सभी को मामूली चोट आयी है। इधर, समय रहते हाईवे पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंच गयी, जिसकी वजह से कुछ और हादसा नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक एटीएम में पैसे को डालने के लिए कैश वैन जा रही थी। ये कैश वैन अंबिकापुर से रामानुजगंज जा रही थी। एनएच 343 सेमरसोत के रेस्ट हाउस के पास वैन पलट गया। हाईवे पेट्रोलिंग वाहन की टीम एवं पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, जिसकी वजह से कैश वैन पूरी तरह से सुरक्षित रहा। वहीं वाहन सवार सभी लोग सुरक्षित बताये जा रहे हैं। घटना पस्ता थाना क्षेत्र की घटना बताया जी रही है।
रायपुर. भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता याने UCC लागू करने…
कवर्धा. कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि में आधुनिक…
भोपाल राज्य पुलिस सेवा के आठ (1997 बैच के एक और 1998 बैच के सात)…
बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने…
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के…