छत्तीसगढ़

CG : खैरागढ़ में अवैध शराब परिवहन पर कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार …

खैरागढ़। जिले के केसीजी अंतर्गत गंडई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से देशी मसाला शराब और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नशे और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 11 जून 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग अवैध रूप से

शराब का परिवहन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गंडई क्षेत्र के शराब भट्ठी रोड, नहर नाली और शवगृह के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान विकेश टंडन को मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 08 एएच 8802 के साथ पकड़ा गया। उसकी तलाशी लेने पर एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखी 29 पौवा देशी मसाला रोमियो शराब बरामद हुई। इसी दौरान पैदल आ रहे दूसरे आरोपी पुरुषोत्तम टंडन को भी रोका गया, जिसके पास से एक थैले में 29 पौवा देशी मसाला रोमियो शराब मिली। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों से शराब के परिवहन और कब्जे के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वे कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके।

इसके बाद पुलिस ने कुल 58 पौवा देशी मसाला शराब (लगभग 10.44 बल्क लीटर), जिसकी अनुमानित कीमत 5,800 रुपये है, तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। मामले में थाना गंडई में अपराध क्रमांक 189/26 और 190/26 दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकेश टंडन और पुरुषोत्तम टंडन के रूप में हुई है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब बिक्री और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

kgnews

Recent Posts

टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं मुख्य सचिवों से की चर्चा

टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं मुख्य सचिवों से की चर्चा

रायपुर केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  जे.पी. नड्डा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये…

18 minutes ago
नगरीय निकाय कर्मियों की सेवाकाल में असमय मृत्यु पर आश्रितों को मिलेगा 1.25 लाख रुपये तक का अनुग्रह अनुदान

नगरीय निकाय कर्मियों की सेवाकाल में असमय मृत्यु पर आश्रितों को मिलेगा 1.25 लाख रुपये तक का अनुग्रह अनुदान

भोपाल  "मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रगतिशील सोच और लोककल्याणकारी निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता…

23 minutes ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इंटिग्रेटेड स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया स्थल निरीक्षण, कुछ दिनों पहले शुरू हुआ है काम

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इंटिग्रेटेड स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया स्थल निरीक्षण, कुछ दिनों पहले शुरू हुआ है काम

रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  अरुण साव ने आज अपने रायगढ़…

28 minutes ago
रतलाम फायरिंग कांड: वारदात को अंजाम देकर फरार हुए बदमाश, पुलिस जांच में जुटी

रतलाम फायरिंग कांड: वारदात को अंजाम देकर फरार हुए बदमाश, पुलिस जांच में जुटी

रतलाम  दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र के सैफी नगर में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे सराफा…

31 minutes ago
प्रदेश का सर्वांगीण विकास ही शासन का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश का सर्वांगीण विकास ही शासन का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को इंदौर में आयोजित लोकार्पण व भूमि-पूजन कार्यक्रम…

43 minutes ago
प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त

भोपाल प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी शनिवार 20 जून को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर…

43 minutes ago