बिलासपुर, शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित मंगला दीनदयाल कॉलोनी में मंगलवार को दो महिलाओं के बीच गाड़ी पार्किंग को लेकर विवाद इस कदर बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना का वीडियो इलाके में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, एक महिला द्वारा गाड़ी खड़ी करने को लेकर दूसरी महिला ने आपत्ति जताई। बात बढ़ते-बढ़ते तू-तू, मैं-मैं में बदल गई और फिर अचानक एक महिला ने दूसरी पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे किसी ने बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। इस घटना ने कॉलोनीवासियों को हैरान कर दिया है और यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि छोटी-छोटी बातों को लेकर हिंसा क्यों बढ़ रही है खासकर रिहायशी इलाकों में।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार खेती को अधिक लाभकारी, आधुनिक…
रायपुर छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (HNLU), रायपुर ने वैश्विक शैक्षणिक पटल पर…
दतिया में स्वीप गतिविधियों अंतर्गत विद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित दतिया दतिया विधानसभा उप…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…
रायपुर. प्रदेश के जेलों में होने वाली मौतों का आंकड़ा चिंताजनक है. बीते पांच सालों…