CG : ग्रीष्मकालीन धान के बदले अन्य फसलों के लिए किसानों को जागरूक कर किया जा रहा है बीज वितरण

गौरेला पेंड्रा मरवाही, रबी मौसम में धान के फसल में कमी लाने और किसानों को कम लागत, कम मेहनत में उपज का अच्छा दाम दिलाने के लिए किसानों की बैठक लेकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है तथा उनकी सहमति पर आवश्यकतानुसार बीज भी वितरित किया जा रहा है। उप संचालक कृषि सत्यजीत कंवर ने बताया कि ग्रीष्मकालीन धान की फसल के लिए अधिक पानी की जरूरत होती है। कृषि विभाग द्वारा भू जल स्तर को गिरने से बचाने तथा गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या का समाधान हो सके, इसे ध्यान में रखते हुए किसानों को ग्रीष्मकालीन धान के बदले अन्य फसल जैसे गेहूं, चना, उड़द और मक्का बोने जागरूकता अभियान चलाकर बीज वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुरूवार को ग्राम बारीउमराव, टंगियामार, कुदरी, कड़कई, गांजन आदि गांव में किसानों के साथ बैठक लेकर इन ग्रामों में 116 हैक्टेयर रकबा में ग्रीष्मकालीन धान के बदले अन्य फसल बोने के लिए सहमति प्राप्त किया गया है। जागरूकता अभियान के तहत ग्राम अमरपुर, पतगंवा एवं लटकोनी में भी किसानों का चयन किया जा चुका है। यह अभियान जिले के सभी गांवों में चलाकर किसानों को जागरूक किया जाएगा और उनकी मांग अनुसार अनुदान पर बीज वितरण किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…

1 hour ago
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…

2 hours ago
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

रायपुर  कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…

2 hours ago
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…

2 hours ago
प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

भोपाल  प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…

2 hours ago
6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

रायपुर  छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…

2 hours ago