रायपुर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने आने वाले समय में खेल में बहुत बदलाव होने का संकेत दिया है. साथ ही उन्होंने प्रदेश के खिलाड़ियों को खेल अलंकरण दिए जाने की घोषणा करते हुए जनवरी या फरवरी में खिलाड़ियों को खेल अलंकरण दिए जाने मिलने की बात कही.
स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनने राजधानी के राम मंदिर पहुंचे खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भूपेश बघेल ने जिस खेल अलंकरण समारोह को रोककर रखा था, उसे हमारा प्रयास है कि जनवरी में ही कर लें. अगर जनवरी में नहीं हो पता तो फरवरी में निश्चित करेंगे. टंकराम वर्मा ने कहा कि हमारे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अलंकरण पुरस्कार मिलेगा, विभाग में नौकरियां भी मिलेगी. हमारी पूर्ववर्ती सरकार ने खिलाड़ियों को जो अंक दिए थे, उनके अनुसार उनको विभाग में नौकरियां भी मिली थी. इस तरह के रास्ते फिर से खुलेंगे. खिलाड़ियों का भविष्य बहुत उज्जवल रहेगा.
रायपुर स्वच्छता, आवास, तालाब सौंदर्यीकरण एवं ईको पार्क का किया अवलोकन नगरीय प्रशासन एवं विकास…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर कलेक्टर राजनांदगाँव जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में…
भोपाल पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह मई में सेवानिवृत्त 4 कर्मचारियों को पुलिस…
रायपुर केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा खरीफ वर्ष 2026 के लिए किसानों…
भोपाल तप रहे मध्य प्रदेश को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। प्रदेश…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण…