उमरिया.
जिला वन मंडल के उमरिया रेंज अंतर्गत ग्राम अमडी के भर्री टोला सोसायटी के करीब सड़क मार्ग पर तेंदुए का एक बीमार शावक मिला है। बताया जाता है कि रेस्क्यू कर करीब 3 माह के तेंदुए के इस शावक को मुख्यालय स्थित कष्टगार लाया गया है, जहां फिलहाल डॉक्टर उसका उपचार कर रहे हैं। इस मामले में वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ नितिन गुप्ता ने बताया कि शावक को आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। जल्द ही तेंदुए का शावक स्वस्थ हो जाएगा।
विदित हो कि अभी सप्ताह भर पहले तेंदुए के शावक के हमले में स्थानीय मवेशी पालक की बछिया घायल हो गई थी, जिसके बाद उसकी मृत्यु गई थी। इसके बाद ग्रामीणों को तेंदुए की गांव में आमद की खबर लगी थी। बाद में इसकी जानकारी वन अधिकारियों को भी दी गई थी। फिलहाल घटना के बाद डीएफओ मोहित सूद की अगुवाई में तेंदुए के शावक का रेस्क्यू कर डिपो लाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम द्वारा इलाज किया जा रहाहै।
बताया जाता है कि तेंदुए का शावक कमज़ोर था, बमुश्किल रेस्क्यू किया गया है। अभी वर्तमान में ड्रिप आदि लगने के बाद बाकायदा भोजन ले रहा है। वन अधिकारियों की मानें तो तेंदुए के शावक के स्वस्थ होने के बाद इसे मुकुंदपुर जू भेजा जाएगा, जहां इसका विधिवत इलाज किया जाएगा।
गौरेला-पेण्ड्रा- मरवाही । सुशासन तिहार के अंतर्गत गौरेला-पेण्ड्रा- मरवाही जिले के नगरीय क्षेत्र में पहला…
रायपुर । राज्य सरकार की 'सुशासन' की परिकल्पना धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के ग्राम…
रायपुर । अदम्य इच्छाशक्ति, सेवा का अटूट संकल्प और दुर्गम पहाड़ियों को लांघने का जज्बा…
रायपुर । अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने और जनता की समस्याओं को उनके…
रायपुर । भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने…
बलरामपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दस्तावेजों के जरिए स्थानीय निवास प्रमाणपत्र बनवाकर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों…