छत्तीसगढ़

CG : जनजातीय समाज का अतीत अत्यंत उज्ज्वल एवं गौरवशाली:

बालोद । वरिष्ठ जनप्रतिनिधि पवन साहू ने कहा कि जनजातीय समाज का अतीत अत्यंत उज्ज्वल एवं गौरवशाली है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र व समाज के नवनिर्माण में जनजातीय समाज के लोगों की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। साहू आज शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बालोद में आयोजित जनजातीय गौरव स्मृति कार्यक्रम के अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे, वे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बालोद के प्राचार्य शैलेष कुमार थाॅमस ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र माहला सहित विशेष अतिथि के रूप में गोंडवाना समाज के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष चंद्रेश ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य कीर्तिका साहू, सरपंच संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष अरूण साहू के अलावा कार्यक्रम के जिला संयोजक कृष्णा साहू, संयोजक पूर्णिमा ठाकुर, सह संयोजक कुमेश ठाकुर उपस्थित थे।

इस अवसर पर अतिथि एवं वक्ताओं ने जनजातीय समाज के विभूतियों सहित संपूर्ण जनजातीय समाज के लोगों का देश व समाज के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। समारोह में वक्ताओं ने बिरसा मुण्डा, वीरांगना दुर्गावती, शहीद वीर नारायण सिंह एवं शहीद गैंद सिंह आदि आदिवासी समाज के महापुरूषों  एवं अमर शहीदों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके वीरता एवं योगदान को अनुपम एवं अद्वितीय बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनजातीय समाज के सीधे, सरल, शांत एवं मेहनकश समाज बताते हुए कहा कि जब भी देश व समाज के सामने चुनौतियां आई है, जनजातीय समाज के लोगों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर उसका डटकर मुकाबला किया है। उन्होंने कहा कि हमारा मौजूदा केन्द्र एवं राज्य सरकार आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास तथा उनके पुराने गौरव एवं विरासत को अक्ष्क्षुण बनाए रखने हेतु कृतसंकल्पित है।

साहू ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा संचालित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के फलस्वरूप जनजातीय समाज के लोगों के स्थिति में निरंतर सुधार एवं अमूलचूल परिवर्तन हो रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता डाॅ. देवेन्द्र माहला ने आदिवासी समाज के अमर शहीदों एवं विभूतियों के स्वतंत्रता आंदोलन तथा राष्ट्र व समाज के नवनिर्माण में उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने नई पीढ़ी को इन अमर शहीदों एवं विभूतियों के आदर्शों से पे्ररणा लेने को कहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशेष अतिथि चंद्रेश ठाकुर ने कहा कि जब हम आदिवासी समाज का राष्ट्र एवं समाज के प्रति योगदान एवं उनके गौरवशाली विरासत की बात करते है, तो हमें एक उज्ज्वल साधना याद  आती है।

जब क्रियाशील एवं कालजयी जनजातीय आंदोलनों ने चाहे वह साम्राज्यशाही तोपों के प्रतिपक्ष में हो या फिर अंग्रेजों के जुल्मों-सितम की प्रतिकार की बात हो दुनिया के इतिहास के सामने अनुपम एवं अद्वितीय उदाहरण पेश किया था। उन्होंने आदिवासी समाज के गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने अपने पुस्तक ’डिस्कवरी आॅफ इंडिया’ में लिखा है। आदिवासियों की संस्कृति विश्व की समस्त संस्कृतियों की जननी है। उन्होंने कहा कि प्रख्यात भाषाविद डाॅ. गियर्सन ने कहा है आदिवासी समाज के प्रमुख भाषा गोंडी संस्कृत के अलावा दक्षिण भारत के तीन प्रमुख भाषा तमिल, तेलुगु एवं कन्नड़ की भी जननी है।

kgnews

Recent Posts

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई

भोपाल  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा राज्य के नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट…

4 hours ago
बल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार

बल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा…

4 hours ago
मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास

मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास

रायपुर  छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में मशहूर पर्यटन स्थल मैनपाट अब एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन)…

4 hours ago
नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

4 hours ago
इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मध्यप्रदेश ने अंतर्राष्ट्रीय विमानन और वैश्विक संस्कृतियों से सम्पर्क में एक नया इतिहास रच…

4 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

4 hours ago