छत्तीसगढ़

CG : जशपुर के छात्र ने नीट की परीक्षा में हासिल की सफलता

जशपुर 4 जून को घोषित हुए नीट परीक्षा-2024 के परिणाम में जशपुर जिले के कई होनहारों The promising ones ने अपना परचम लहराया है। इन्हीं में से एक जशपुर के ग्राम पंचायत जरिया के छात्र अब्दुल कलाम है। इन्होंने नीट में सफलता हासिल कर पूरे जिले समेत प्रदेश का नाम रौशन किया है। अब्दुल कलाम की इस सफलता से उनके परिवार में जश्न का माहौल है। वही अब्दुल को इस सफलता के लिए कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल और सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने बधाई दी हैं। जशपुर से लगे एक छोटे से गांव जरिया के इस छात्र ने 720 में से 672 अंक प्राप्त किए है । छात्र अब्दुल ने बताया कि वह राजस्थान में कोचिंग ले रहा था। उन्होंने बताया कि नीट में 672 अंक के साथ ऑल इंडिया स्तर पर 12848 वीं रैंक हासिल की है। अब्दुल ने सफलता का श्रेय अपने माता- पिता, अभिभावकों व गुरुजनों को देते हुए कहा कि उनके बेहतर मार्गदर्शन से ही इस प्रकार की सफलता हासिल किया है।

छात्र अब्दुल ने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति के आधार पर किसी भी सफलता को आसानी से हासिल किया जा सकता है। पिता मो. मुस्तफ़ा अंसारी और माता श्रीमती सबीना खातून ने बेटे की इस सफलता पर खुशी जताई। पिता ने कहा कि अब्दुल बचपन से ही होनहार है, उसकी याददाश्त क्षमता बहुत अच्छी है। किताबी ज्ञान से लेकर सभी तरह की जानकारी पर अब्दुल की पकड़ है। बेटे को डॉक्टर बनाने का जो सपना था वो अब पूरा होगा। परिवार में अब्दुल

एमबीबीएस, MMBS एमएस करने वाला रहेगा । परिवार में खुशी का माहौल है और एक पिता के नाते अपने बेटे पर मुझे गर्व है। अब्दुल के पिता मो. मुस्तफ़ा अंसारी एक शासकीय शिक्षक हैं तो उनकी माता गृहिणी हैं। नीट की परीक्षा में जिले के ग्रामीण अंचल से ताल्लुक रखने वाले अब्दुल जैसे कई युवाओं ने अच्छा रैंक प्राप्त करके न सिर्फ क्षेत्र का बल्कि जिले और प्रदेश नाम रोशन किया है।

kgnews

Recent Posts

CG : मोवा ओवरब्रिज के नीचे होंडा शोरूम के नाली पाटों को निगम ने तुड़वाया …

CG : मोवा ओवरब्रिज के नीचे होंडा शोरूम के नाली पाटों को निगम ने तुड़वाया …

रायपुर। नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे और आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर…

13 minutes ago
CG : टिकरापारा 5 की संदिग्ध मौत मामले में सूदखोर मुन्ना ठाकुर से पूछताछ जारी …

CG : टिकरापारा 5 की संदिग्ध मौत मामले में सूदखोर मुन्ना ठाकुर से पूछताछ जारी …

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा संजय नगर इलाके से एक बड़ी और बेहद ही रुला…

20 minutes ago
CG : शकुंतला फाउंडेशन ने 101 चिकित्सकों को सम्मानित किया…

CG : शकुंतला फाउंडेशन ने 101 चिकित्सकों को सम्मानित किया…

रायपुर । मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानने वाली सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की…

23 minutes ago
CG : के के रोड मौदहापारा अब कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग के नाम से जाना जायेगा …

CG : के के रोड मौदहापारा अब कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग के नाम से जाना जायेगा …

रायपुर। अब राजधानी रायपुर शहर का के के रोड मौदहापारा को जयस्तम्भ चौक से फाफाडीह…

24 minutes ago
CG : अवैध मनी का लेनदेन, बैंक कर्मचारी गिरफ्तार …

CG : अवैध मनी का लेनदेन, बैंक कर्मचारी गिरफ्तार …

जांजगीर-चांपा। जिले की साइबर थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट (Mule Account) गिरोह का पर्दाफाश करते…

34 minutes ago
मध्य प्रदेश के 7 अधिकारियों को मिला IPS कैडर, निमिषा पांडे, मनीषा पाठक सोनी समेत सात अफसर हुए प्रमोट

मध्य प्रदेश के 7 अधिकारियों को मिला IPS कैडर, निमिषा पांडे, मनीषा पाठक सोनी समेत सात अफसर हुए प्रमोट

भोपाल   मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा (SPS) के सात अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS)…

40 minutes ago