छत्तीसगढ़

CG : रायपुर मेकाहारा अस्पताल में महिला ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर. मेकाहारा अस्पताल में महिला की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. अधीक्षक डॉ. एसबी एस नेताम ने बताया, महिला अस्पताल में ठेका कंपनी कॉल मी सर्विस से गार्ड की नौकरी कर रही थी. मेकाहारा के एक रूम में अंदर से दरवाजा लगाकर महिला ने पंखे में फंदा लगाकर फांसी लगाई है. मौत के कारण का अभी कोई पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मेकाहारा परिसर चौकी में तैनात रामाधार ध्रुव ने बताया, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अस्पताल में कॉल मी सर्विस ठेका कंपनी के अंदर महिला सुरक्षाकर्मी काम में मेकाहारा में ही तैनात थी. मृतक महिला सकीला बानो पति नाजिद ख़ान ग्राम खुटेरी, मंदिर हसौद निवासी थी. दुपट्टे से फंदा बनाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लटकी थी. दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारा गया. प्रथम दृष्ट्या सुसाइड ही लग रहा है. पंचनामा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है. डॉक्टर भीमराव हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. एसबीएस नेताम ने बताया, महिला कॉल मी सर्विस से अस्पताल में ही गार्ड थी. यहां बहुत समय से काम कर रही थी. काम को लेकर कोई शिकायत आज तक नहीं मिली थी. हॉस्पिटल के कर्मचारियों के माध्यम से जानकारी मिली तो मैं मौके पर पहुंचा, तब तक पुलिस वाले पहुंच चुके थे. आत्महत्या के कारण अज्ञात है. मौके से क्या मिला नहीं मिला, इसकी जानकारी नहीं है.

kgnews

Recent Posts

CG : जिला प्रशासन को CM साय ने अत्यधिक वर्षा और जलभराव के चलते अलर्ट रहने कहा …

CG : जिला प्रशासन को CM साय ने अत्यधिक वर्षा और जलभराव के चलते अलर्ट रहने कहा …

रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव…

5 minutes ago
CG : जज के साथ विस्तारा एयरलाइंस ने धोखाधड़ी की, 1 लाख का जुर्माना …

CG : जज के साथ विस्तारा एयरलाइंस ने धोखाधड़ी की, 1 लाख का जुर्माना …

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने विस्तारा एयरलाइंस को सेवा में गंभीर कमी…

9 minutes ago
राजनांदगांव : लोनावाला कैंप में दिग्विजय कॉलेज के नेवल विंग कैडेट्स ने जीते गोल्ड मेडल…

राजनांदगांव : लोनावाला कैंप में दिग्विजय कॉलेज के नेवल विंग कैडेट्स ने जीते गोल्ड मेडल…

राजनांदगांव , महाराष्ट्र के आईएनएस शिवाजी लोनावला में आयोजित ऑल इंडिया नौ सैनिक कैंप में…

11 minutes ago
CG : अविश्वास नहीं, जनता के विश्वास का अपमान है विपक्ष का प्रस्ताव : CM विष्णुदेव साय …

CG : अविश्वास नहीं, जनता के विश्वास का अपमान है विपक्ष का प्रस्ताव : CM विष्णुदेव साय …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा…

14 minutes ago
राजनांदगांव : मेढ़ा औषधालय में बच्चों को स्वर्ण प्राशन पिलाया…

राजनांदगांव : मेढ़ा औषधालय में बच्चों को स्वर्ण प्राशन पिलाया…

तुमड़ीबोड | आयुर्वेद औषधालय मेढ़ा के आयुष चिकित्सक ने बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा…

14 minutes ago
राजनांदगांव : बढ़ती आबादी चुनौती भी और शक्ति भी, घटते हुए संसाधन पर जताई चिंता…

राजनांदगांव : बढ़ती आबादी चुनौती भी और शक्ति भी, घटते हुए संसाधन पर जताई चिंता…

राजनांदगांव , विश्व जनसंख्या दिवस पर छत्तीसगढ़ साहित्य समिति की ओर से साहित्यिक गोष्ठी परिचर्चा…

16 minutes ago