छत्तीसगढ़

CG : जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिलासपुर जिले में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई है. मामले में मृतका के परिजनों ने शहर के दो निजी अस्पतालों के खिलाफ इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है और इसकी शिकायत तोरवा थाना में की है. पुलिस शिकायत के बाद जांच में जुट गई है.

मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम गतौरा निवासी राजेंद्र यादव राजमिस्त्री का काम करते हैं. उनकी पत्नी सुनीता यादव को बुधवार की सुबह प्रसव पीड़ा हुई. परिजन महिला को लेकर तोरवा चौक स्थित मित्रा नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, जहां सर्जरी से गर्भवती महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया. इसके बाद डाक्टरों उन्हें दवा दी. परिजनों का आरोप है कि इससे अचानक प्रसूता की तबियत बिगड़ने लगी, तो अस्पताल ने पीड़िता को जगमल चौक स्थित समृद्धि हॉस्पिटल रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा मचाते हुए डॉक्टरों पर लापरवाही आरोप लगाया. अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी.

kgnews

Recent Posts

महाराष्ट्र सीमा से सटे अबूझमाड़ की पदमकोट पंचायत में विकास की नई धारा: जल जीवन मिशन से बदली ग्रामीणों की जिंदगी

महाराष्ट्र सीमा से सटे अबूझमाड़ की पदमकोट पंचायत में विकास की नई धारा: जल जीवन मिशन से बदली ग्रामीणों की जिंदगी

महाराष्ट्र सीमा से सटे अबूझमाड़ की पदमकोट पंचायत में विकास की नई धारा: जल जीवन…

26 minutes ago
जबलपुर में फायर सेफ्टी पर सख्ती: 350 इमारतों को नोटिस, नियमों की रोजाना हो रही जांच

जबलपुर में फायर सेफ्टी पर सख्ती: 350 इमारतों को नोटिस, नियमों की रोजाना हो रही जांच

जबलपुर   दिल्ली के होटल में लगी आग की वजह से पूरे देश में चिंता है.…

46 minutes ago
पर्यावरणीय मानकों से समझौता नहीं, 94 उद्योगों को नोटिस, 3.03 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति अधिरोपित

पर्यावरणीय मानकों से समझौता नहीं, 94 उद्योगों को नोटिस, 3.03 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति अधिरोपित

पर्यावरणीय मानकों से समझौता नहीं, 94 उद्योगों को नोटिस, 3.03 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति अधिरोपित…

57 minutes ago
रायसेन-भोपाल मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: दो बसों की टक्कर में 3 की मौत, 35 घायल

रायसेन-भोपाल मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: दो बसों की टक्कर में 3 की मौत, 35 घायल

रायसेन रायसेन-भोपाल नेशनल हाईवे शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे का गवाह बना। सेहतगंज फैक्ट्री के…

1 hour ago
किसानों की आय बढ़ाने नई रणनीति: उद्यानिकी के साथ पशुपालन को मिलेगा बढ़ावा, भावांतर का भी लाभ

किसानों की आय बढ़ाने नई रणनीति: उद्यानिकी के साथ पशुपालन को मिलेगा बढ़ावा, भावांतर का भी लाभ

 भोपाल  मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है। प्रदेश के किसान देश के खाद्यान्न भंडार…

1 hour ago