CG : टाइगर रिजर्व में भीषण सड़क हादसा, ड्राइवर की लापरवाही से पलटी बस…

लोरमी. जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व इलाके में भीषण सड़क हादसा हो गया. बस में सवार करीब 25 यात्री अपनी जान गवाने से बाल-बाल बच गए. हालांकि लगभग दर्जनभर लोगों को चोटें आई है. जिन्हें घटनास्थल पर प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस के माध्यम से बिलासपुर भेजा गया.

जानकारी के मुताबिक, घटना ATR क्षेत्र अंतर्गत लमनी इलाके के तिलईडबरा वनग्राम की है. जहां प्रतिदिन वनांचल मार्ग पर चलने वाली कैपिटल बस सर्विस में नए ड्राइवर आने के चलते अनियंत्रित होकर बस मोड़ पर पलट गई. घटना के वक्त बस में करीब 25 यात्री सवार थे. हादसे में दर्जनभर से अधिक यात्रियों को मामूली चोट आई.

घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. हादसे के बाद सभी यात्री एक दूसरे को सहयोग करते हुए बस के सामने कांच को तोड़कर बाहर निकल गए. इसके बाद 17 यात्री जो मदद की गुहार लगाते हुए टीम का इंतजार कर रहे थे, उन्हें राहत सामग्री प्रदान कर एंबुलेंस के माध्यम से बिलासपुर की ओर भेजा गया.

घटना की सूचना पर मुंगेली जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग की टीम, जीपीएम जिला के जिम्मेदार अधिकारी और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची. घायलों को मुंगेली जिला प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षित उनके घर भेजा गया. इसके साथ ही मुंगेली जिला प्रशासन की टीम ने भोजन सहित राहत सामग्री भी पहुंचाई. वहीं अधिकारियों ने बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित एंबुलेंस के माध्यम से बिलासपुर की ओर रवाना किया.

घटनास्थल में जिले के डीपीएम गिरीश कुर्रे, जीपीएम स्वास्थ्य टीम और मुंगेली राजस्व अमले सहित एसडीएम अजीत पुजारी और वन विभाग की टीम भी मौजूद रही. जिनके प्रयास से घटना में घायल यात्रियों को त्वरित इलाज के बाद उनके घर भेजा गया.

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…

5 hours ago
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…

5 hours ago
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

रायपुर  कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…

5 hours ago
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…

5 hours ago
प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

भोपाल  प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…

5 hours ago
6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

रायपुर  छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…

5 hours ago