जगदलपुर, व्यवस्थापक टेम्पल कमेटी एवं तहसीलदार जगदलपुर द्वारा टेम्पल कमेटी के मंदिरों में पूजा भोग सामग्रियों की आपूर्ति हेतु इच्छुक प्रतिष्ठानों से 16 मई 2025 तक तहसील कार्यालय जगदलपुर में सीलबंद लिफाफे में मूल्यकथन प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। टेम्पल कमेटी के अंतर्गत संचालित 21 मंदिरों में पूजा भोग-रूसुम 2025 के अंतर्गत किराना सामग्री, चावल मासूरी, राहल दाल, आटा, घी, चिराग तेल, अगरबती, मिर्च खड़ा, नमक आयोडिन युक्त, हल्दी पिसी, जीरा, मेथी इत्यादि सामग्रियों की आवश्यकता है। नियत तिथि एवं समय तक प्राप्त मूल्यकथन प्रस्ताव 19 मई को दोपहर 03 बजे तहसील कार्यालय जगदलपुर में खोली जाएगी। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त होने वाले प्रस्तावों को मान्य नहीं किया जाएगा।
बिलासपुर. क्रमोन्नति वेतनमान मामले में धमतरी जिले के 14 शिक्षकों को हाईकोर्ट से राहत नहीं…
दुर्ग. तय तिथि से 4 साल विलंब से बने यूनिवर्सिटी भवन के लोकार्पण के लिए…
दतिया विधानसभा उप निर्वाचन-2026 दतिया में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासन सक्रिय रैली,…
रायपुर महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप और स्काई एक्सचेंज से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनहितकारी पहल का असर : सीएम हेल्पलाइन 1076 ने 24…
विधानसभा उप निर्वाचन दतिया उप निर्वाचन का कार्य निष्पक्षता व गंभीरता के साथ करें :…