कोरबा। जिले में डायरिया का प्रकोप बढ़ते जा रहा है। अब तक 2 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि 12 से अधिक लोग बीमार हैं। यह मामला पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पाली का है। जानकारी के मुताबिक, संपत्त सिंह (60) को समय पर इलाज नहीं मिलने से 24 घंटे के भीतर ही उनकी मौत हो गई। जबकि रविवार को बाबू लाल गोड़ की जान चली गई। दोनों दर्री पारा मोहल्ले के रहने वाले थे। जबकि इस मोहल्ले में रहने वाले गनपत, सुकरिया बाई, राम लाल देवशनिया, मान सिंह, नीरा बाई सोहन, पार्वती, सावित्री, राजु, हिरमतिया ज्ञान सिंह, काजल रूप सिंह और तिलेश्वर बीमार हैं।
सभी का पोड़ी उपरोड़ा में इलाज चल रहा है। 260 की आबादी वाले दर्री पारा में स्थिति गंभीर है। यहां के प्राथमिक विद्यालय में 32 छात्रों में से केवल 5 बच्चे ही आ रहे हैं। प्रधान पाठक जय कुंवर ने इस कमी की पुष्टि की है। पाली उप स्वास्थ्य केंद्र के आरएचओ आनंद कुमार सोरठे ने बताया कि करीब एक दर्जन मरीजों को पोड़ी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है। मृतक संपत्त सिंह के परिवार ने शासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। स्थिति इतनी विकट है कि अभी तक क्रिया-कर्म भी नहीं किया जा सका है।
रायपुर। राजधानी में शक्कर कारोबारियों के साथ बड़ी ठगी हुई है। शक्कर सप्लाई करने के…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में थाना सकरी पुलिस ने चोरी की वारदात का तेजी…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में जरहाभाठा मेन रोड स्थित साईं बाबा अस्पताल के पास…
जशपुर। जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत तारागढ़ में करंट…
बिलासपुर। ट्रेनों में धूम्रपान और नशाखोरी पर प्रतिबंध होने के बावजूद कई ट्रेनों में खुलेआम…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की गतिविधि तो जारी है, मगर बारिश का दायरा सिमट…