छत्तीसगढ़

CG : डिप्टी डायरेक्टर श्रुति निर्मलकर ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण …

कोंडागांव । महिला एवं बाल विकास विभाग के उप संचालक श्रुति निर्मलकर द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर महिला एवं बाल विकास विभाग कोण्डागांव का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डिप्टी डायरेक्टर ने केन्द्र में संचालित विभिन्न प्रकरणों की समिक्षा की। उन्होंने घरेलू हिंसा, प्रेम प्रसंग, रात्रि आश्रय, विवाह विच्छेद एवं पारिवारिक विवाद से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही केन्द्र के टीम द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की गई। इसके अतिरिक्त उन्होंने प्रचार-प्रसार की गतिविधियों की जानकारी ली। सखी परिसर एवं काउंसलिंग रूम, आश्रय रूम, रसोई घर का निरीक्षण किया तथा सभी कक्षों को बारी-बारी से देखकर सभी कक्षों का जायजा लिया, उन्होंने केन्द्र प्रशासक, काउंसलर, कार्यालय सहायक, संरक्षण अधिकारी (नवा बिहान) से मुलाकात कर कार्य प्रणाली को समझा और पीड़ित महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं की समिक्षा की। निरीक्षण के अंत में डिप्टी डायरेक्टर ने सखी टीम को बेहतर कार्यक्रम संचालन हेतु प्रेरित किया। तथा उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे और अधिक संवेदनशीलता व प्रभावी तरीके से अपने जिम्मेदारीयों का निर्वहन करें। उन्होंने आशा व्यक्त की आने वाले समय में सखी केन्द्र जिले में महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। सखी के नव निर्माण भवन का भी अवलोकन किया, एवं नये भवन की सराहना की गई।

kgnews

Recent Posts

अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस-वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम एवं गुणवत्ता सत्र संपन्न

अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस-वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम एवं गुणवत्ता सत्र संपन्न

अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम एवं गुणवत्ता सत्र संपन्न उद्यमियों को भेल और गेल…

38 minutes ago
CG : सेवा सेतु पोर्टल पर आय, जाति, निवास के साथ विवाह प्रमाण पत्र व नाम परिवर्तन सेवा भी ऑनलाइन उपलब्ध …

CG : सेवा सेतु पोर्टल पर आय, जाति, निवास के साथ विवाह प्रमाण पत्र व नाम परिवर्तन सेवा भी ऑनलाइन उपलब्ध …

उत्तर बस्तर कांकेर । जिले के नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ’सेवा…

54 minutes ago
CG : भटगांव में अवैध मुरुम खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी और दो हाईवा जब्त …

CG : भटगांव में अवैध मुरुम खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी और दो हाईवा जब्त …

बेमेतरा । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण…

59 minutes ago
CG : सुशासन तिहार : 540 नए राशन कार्ड बने,1062 हितग्राहियों की पेंशन स्वीकृत …

CG : सुशासन तिहार : 540 नए राशन कार्ड बने,1062 हितग्राहियों की पेंशन स्वीकृत …

अम्बिकापुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन, सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर जन समस्या…

1 hour ago
CG : नैनो उर्वरक से बढ़ी पैदावार, घटी लागत और कीटों से भी मिली राहतः देवचरण भगत …

CG : नैनो उर्वरक से बढ़ी पैदावार, घटी लागत और कीटों से भी मिली राहतः देवचरण भगत …

अम्बिकापुर । कृषि क्षेत्र में आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने से किसानों की आय…

1 hour ago
CG : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम : 22 ग्राम पंचायतों में चार प्रकार के कचरे का होगा पृथक संग्रहण …

CG : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम : 22 ग्राम पंचायतों में चार प्रकार के कचरे का होगा पृथक संग्रहण …

एमसीबी । स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 लागू होने तथा माननीय…

1 hour ago