छत्तीसगढ़

CG : डिप्टी सीएम अरुण साव के भांजे का शव बरामद, दोस्तों संग मनाने गया था पिकनिक

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले अंतर्गत बोड़ला थाना क्षेत्र के रानीदहरा जलप्रपात में बीते रविवार को डिप्टी सीएम अरूण साव का भांजा तुषार साहू लापता हो गया। जो अपने दोस्तों के साथ चिल्फी- सरोदा दादर से लौटकर रानीदहरा घूमने गया था।  शाम साढ़े पांच बजे की घटना है।  

जलप्रपात में पानी ज्यादा होने और लगातार बारिश के कारण टीम रेस्क्यू नहीं कर पा रही थी। वहीं आज सोमवार की सुबह सात बजे शव को जलप्रपात से बाहर निकाला गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ दुर्ग की टीम को बुलाई गई थी।

वहीं शव को पीएम के लिए बोड़ला के सरकारी अस्पताल में भेजा जा रहा है। इस मामले में बोड़ला थाना पुलिस जांच कर रही है। मृतक युवक बेमेतरा का निवासी था। साथ ही भाजपा में पदाधिकारी था।

बीते साल भी हुआ था हादसा
इस जलप्रपात में बीते साल सितंबर माह में दो युवकों की मौत हुई थी। नहाने के दौरान दोनों युवक गहराई में जा समाए थे।  दो सितंबर शनिवार 2023 की शाम पांच बजे की घटना थी। दूसरे दिन तीन सिंतबर 2023 की सुबह दोनों युवकों की डेड बॉडी को जलप्रपात से बाहर निकाला गया था। दोनों युवक कवर्धा शहर के निवासी थे। जो अपने 10 दोस्तों के एक साथ पिकनिक मनाने गए थे।

kgnews

Recent Posts

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

4 hours ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

4 hours ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

5 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

5 hours ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

5 hours ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

5 hours ago