रायपुर। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के भोरमदेव में धार्मिक आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कावड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की. यह आयोजन सावन सोमवार के अवसर पर किया गया, जब हजारों की संख्या में शिव भक्त, सैकड़ों किलोमीटर पैदल यात्रा कर, भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे थे. इस महत्वपूर्ण अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थे. यह आयोजन छत्तीसगढ़ में पहली बार हुआ है, जब प्रदेश के मुखिया स्वयं कावड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की है. छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक क्षण मुख्यमंत्री द्वारा पुष्प वर्षा का यह क्षण श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक रहा. पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री स्वयं कावड़ियों पर पुष्प वर्षा किये, जिससे श्रद्धालुओं का उत्साह और भी बढ़ गया. इस आयोजन से छत्तीसगढ़ की धार्मिक परंपराओं और संस्कृति को और भी सशक्त बनाएगा.
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…
भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…
भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…