CG : ढाबा मालिक के साथ थाना प्रभारी ने की दबंगई, धार्मिक भावनाओं को भी पहुंचाया ठेस …

बिलासपुर। गुरु नानक ढाबा संचालक के साथ पुलिस की बदसलूकी का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी पर मारपीट करने का आरोप लगा है। आरोप है कि टीआई ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए उसकी दाढ़ी खींच दी। पुलिस ढाबा संचालक की बिना नंबर वाली गाड़ी को पकड़कर थाने ले गई थी। गाड़ी के बारे में जानकारी लेने जब वह चकरभाठा थाने पहुंचा। वहां बिना किसी अपराध के उसके साथ गाली-गलौज की गई। रीडर कक्ष में उसे अपराधियों जैसा व्यवहार झेलना पड़ा।

घटना से आहत ढाबा संचालक ने सिख समाज के लोगों के साथ एसएसपी रजनेश सिंह से शिकायत की है। एसएसपी ने मामले की जांच कराने का भरोसा दिया है। यह पूरा मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, बोदरी निवासी कुशल माखीजा रायपुर रोड स्थित गुरु नानक ढाबा के संचालक हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम करीब 7 बजे वह किसी काम से शहर आए थे। इसी दौरान चकरभाठा थाना पुलिस उनके ढाबे पर पहुंची। वहां ढाबे में खड़ी एक बिना नंबर की बाइक को देखकर पुलिसकर्मियों ने पूछताछ की और बाइक को जब्त कर थाना ले गए।

kgnews

Recent Posts

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा अधिकारियों की बैठक लेकर काम…

26 minutes ago
रायपुर की डॉ. पल्लवी दुबे का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, नेफ्रोलॉजी सुपर स्पेशलिटी में AIR-1 हासिल

रायपुर की डॉ. पल्लवी दुबे का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, नेफ्रोलॉजी सुपर स्पेशलिटी में AIR-1 हासिल

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की बेटी डॉ. पल्लवी दुबे ने चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी…

29 minutes ago
CG : पक्षियों के लिए निःशुल्क सकोरे वितरित कर रहा मनोहर परिवार…

CG : पक्षियों के लिए निःशुल्क सकोरे वितरित कर रहा मनोहर परिवार…

भीषण गर्मी में जीव दया और जल सेवा का दिया संदेश रायपुर । भीषण गर्मी…

50 minutes ago
CG : दुर्ग में निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन सख्त, फीस लूट की होगी जांच…

CG : दुर्ग में निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन सख्त, फीस लूट की होगी जांच…

जिला व ब्लॉक स्तरीय समितियों का गठन, हेल्प डेस्क नंबर पर पालक कर सकते है…

53 minutes ago
CG : सांसद बृजमोहन ने 230 हितग्राहियों को वितरित किए 23 लाख के चेक …

CG : सांसद बृजमोहन ने 230 हितग्राहियों को वितरित किए 23 लाख के चेक …

रायपुर । क्षेत्र के चहुंमुखी विकास, जन-सरोकार और स्थानीय संस्कृति के संवर्धन को गति देते…

53 minutes ago
CG : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने स्वर्गीय सेन को दी श्रद्धांजली…

CG : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने स्वर्गीय सेन को दी श्रद्धांजली…

दुर्ग । छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बुधवार संध्या लोकांगन परिसर वैशाली नगर भिलाई…

57 minutes ago