बालोद। जिले में बुधवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. सवार गुरूर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बाईक तेज रफ्तार से सड़क क्रॉस करते हुए चलती ट्रक से जा टकराया. इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. घटना का दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी अब सामने आया है.
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान बोरतरा निवासी परदेशी राम सिन्हा (40 वर्ष) के रूप में हुई है. सड़क हादसे की सूचना मिलते ही गुरूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजाकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बता दें, सड़क हादसों से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करना बेहद ज़रूरी है। वाहन चलाते समय हमेशा गति सीमा का ध्यान रखने, सड़क पार करते वक्त सावधानी बरतने और हेलमेट पहनने समेत यातायात नियमों का पालन कर आप सड़क हादसों से बच सकते हैं.
रायपुर। राजधानी में शक्कर कारोबारियों के साथ बड़ी ठगी हुई है। शक्कर सप्लाई करने के…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में थाना सकरी पुलिस ने चोरी की वारदात का तेजी…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में जरहाभाठा मेन रोड स्थित साईं बाबा अस्पताल के पास…
जशपुर। जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत तारागढ़ में करंट…
बिलासपुर। ट्रेनों में धूम्रपान और नशाखोरी पर प्रतिबंध होने के बावजूद कई ट्रेनों में खुलेआम…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की गतिविधि तो जारी है, मगर बारिश का दायरा सिमट…