CG : दलहन.तिलहन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी की घोषणा की, किसानों की आय बढ़ाने शासन की पहल…

राजनांदगांव. किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में राज्य शासन ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए खरीफ और रबी सीजन की दलहन-तिलहन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी की घोषणा की है। प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) के तहत प्राइस सपोर्ट स्किम (पीएसएस) के माध्यम से खरीफ में अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली एवं सोयाबीन तथा रबी में चना, मसूर और सरसों का उपार्जन किया जाएगा।

इसके लिए जिले में प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के 15 उपार्जन केंद्र अधिसूचित किए गए हैं। इन समितियों के माध्यम से किसानों की उपज का उपार्जन कर उन्हें त्वरित भुगतान किया जाएगा। खरीदी गई उपज का पूरा मूल्य किसानों को रशीद प्राप्ति के तीन दिन के भीतर डीबीटी और पीएफएमएस के माध्यम से सीधे बैंक खातों में जमा किया जाएगा।

दलहन-तिलहन खरीदी के लिए धामनसरा, सुकुल दैहान, धनगांव, पदुमतरा, बीजेतला मलईडबरी, रेंगाकठेरा, जोगी दल्ली, ईरईखुर्द, हरडुवा, विचारपुर, पटेवा, डुंडंरा, खैरा, बिल्हरी अछोली, ढारा, खुर्सीपार व मोंहारा शामिल हैं। इसके अतिरिक्त मुसरा कला, कोहिलापुरी चैतू गया कि आने वाले वर्षों में खरीदी केंद्री की संया बढ़ाई जाएगी। खपरी में भी खरीदी केंद्र होगा।

दलहन-तिलहन फसल की खरीदी शासन की ओर समर्थन मूल्य में किए जाने से किसानों को अच्छा सपोर्ट मिलेगा। दलहन-तिलहन फसल की खेती करने के लिए किसान प्रोत्साहित होंगे, फसल चक्र में बदलाव से मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी और पर्यावरण को भी फायदा होगा।

kgnews

Recent Posts

CG : जमीन विवाद में तलवार लहराया, सूरजपुर से बड़ा मामला आया सामने …

CG : जमीन विवाद में तलवार लहराया, सूरजपुर से बड़ा मामला आया सामने …

सूरजपुर। जिले के बसदेई चौकी क्षेत्र के ग्राम बांसपारा में खेती और जमीन विवाद को…

22 minutes ago
CG : नशा कर रहा युवक कुएं में गिरा, मौत …

CG : नशा कर रहा युवक कुएं में गिरा, मौत …

बिलासपुर. जरा सी चूक युवक को भारी पड़ गई. कुएं की दीवार पर बैठकर युवक…

29 minutes ago
CG : भाजपा सरकार कर रही सोलर उपभोक्ताओं के साथ ठगी : कन्हैया…

CG : भाजपा सरकार कर रही सोलर उपभोक्ताओं के साथ ठगी : कन्हैया…

रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने राज्य सरकार द्वारा सोलर…

29 minutes ago
CG : कामधेनु माता ‘सौम्या’ का देवलोक गमन, खैरागढ़ में आज अंतिम दर्शन व समाधि यात्रा…

CG : कामधेनु माता ‘सौम्या’ का देवलोक गमन, खैरागढ़ में आज अंतिम दर्शन व समाधि यात्रा…

खैरागढ़ । विश्व रिकॉर्ड में दर्ज 54 इंच लंबी पूंछ वाली पूज्य कामधेनु माता "सौम्या"…

34 minutes ago
CG : सांसद बघेल ने नपा परिषद कुम्हारी के एल्डरमैनों को दिलाई शपथ …

CG : सांसद बघेल ने नपा परिषद कुम्हारी के एल्डरमैनों को दिलाई शपथ …

कुम्हारी । कार्यालय नगर पालिका परिषद कुम्हारी में मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) के शपथ ग्रहण समारोह…

46 minutes ago
CG : डॉं.तीजन बाई के नाम पर होगा गनियारी शासकीय उमा विद्यालय का नामकरण …

CG : डॉं.तीजन बाई के नाम पर होगा गनियारी शासकीय उमा विद्यालय का नामकरण …

भिलाई-चरौदा l निगम के वार्ड क्र. 40 गनियारी का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्व. डॉं…

49 minutes ago