छत्तीसगढ़

CG : दिल की बीमारी से ग्रसित युवक को कलेक्टर ने दिलाई नौकरी, तत्काल मिला नियुक्ति पत्र

जगदलपुर के अंतिम छोर में बसा चांदामेटा गांव लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. लेकिन कभी नक्सलियों का गढ़ कहे जाने वाले इस इलाके में विकास की बयार बहने लगी है. चांदामेटा में स्कूल, आंगनबाड़ी, सड़क, पानी, बिजली और मतदान केंद्र की सुविधा प्रशासन ने मुहैया करवाई.इसके बाद अब इस नक्सलगढ़ के होनहार छात्र को कलेक्टर ने सरकारी नौकरी दी है. ये युवक नक्सलगढ़ से निकलकर राजधानी रायपुर गया.इसके बाद उसने कंप्यूटर और बी-टेक की शिक्षा ली. यह युवक अब क्षेत्र सहित पूरे बस्तर के लिए रोल मॉडल बन गया है.

चांदामेटा का युवक जुगल किशोर कोर्राम किसान परिवार से ताल्लुक रखता है. जुगल किशोर ने कोलेंग से प्राथमिक शिक्षा हासिल की. इसके बाद नक्सलगढ़ से निकलकर जगदलपुर शहर पहुंचा. और फिर रायपुर से स्कूली शिक्षा ग्रहण किया. स्कूल पूरा करने के बाद जुगल ने इंजीनियरिंग करने की ठानी.इसके लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की. लेकिन आर्थिक स्थित कमजोर होने के कारण अपनी आर्थिक जरूरतों के लिए टीचिंग का काम किया. पढ़ाई के दौरान जुगल को पता चला कि उसे दिल की बीमारी है.जिसके कारण युवक की नौकरी छूट गई.इलाज के लिए पैसा नहीं होने के कारण जुगल वापस चांदामेटा लौटा और फिर यहीं रहने लगा.

चांदामेटा में जब कलेक्टर नए स्कूल भवन का उद्घाटन किया और इसके बाद जब मतदान केंद्र बनवाया तो जुगल ने सोचा क्यों ना कलेक्टर को समस्या बताई जाए.इसके बाद जुगल ने अपनी परेशानी कलेक्टर से साझा की. चुनाव के बाद बस्तर कलेक्टर दोबारा विकास कार्यों का जायजा लेने चांदामेटा पहुंचे थे. जहां जुगल दोबारा उनसे मिला. जिस पर कलेक्टर ने कम्प्यूटर का ज्ञान रखने के कारण कम्प्यूटर शिक्षक बनने का राय जाना. सहमति मिलने के बाद कलेक्टर खुद अपनी गाड़ी में बैठाकर युवक को आश्रम ले गए. जहां उन्होंने युवक को नियुक्ति आदेश थमाया.इसके बाद आश्रम के बच्चों को उनके नए कंप्यूटर टीचर से भी मिलवाया. साथ ही युवक के दिल की बीमारी का भी इलाज कराने का आश्वासन दिया है.

kgnews

Recent Posts

बिल को नियत्रंण करने की चाबी अब आपके पास

बिल को नियत्रंण करने की चाबी अब आपके पास

बिल को नियत्रंण करने की चाबी अब आपके पास भोपाल अधिकतर उपभोक्ता बिजली का बिल…

50 minutes ago
वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने 34 मकानों पर चलाया बुलडोजर

वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने 34 मकानों पर चलाया बुलडोजर

बलरामपुर. जिले में वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई…

1 hour ago
राजनांदगांव : मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से दुर्गा साहू की राह हुई आसान – जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

राजनांदगांव : मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से दुर्गा साहू की राह हुई आसान – जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

राजनांदगांव । शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।…

1 hour ago
सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल

सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल

सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल प्रत्येक मंगलवार को आंगनवाड़ी केन्द्र…

1 hour ago
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2014 का उल्लंघन करने पर जप्तशुदा वाहन राजसात

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2014 का उल्लंघन करने पर जप्तशुदा वाहन राजसात

राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के…

1 hour ago