बलरामपुर. धान मिसाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया. यहां धान मिसाई कर रहे ट्रैक्टर और थ्रेसर में अचानक आग लग गई. जिससे ट्रैक्टर और थ्रेसर जलकर खाक हो गए. वहीं आग लगने से फसलों को भी नुकसान हुआ है. बताया जा रहा है कि दहेजवार में किसान के खलिहान में धान की मिसाई की जा रही थी. फिलहाल आग लगने की वजह साफ नही हो पाई है. घटना बलरामपुर कोतवाली थाना क्षेत्र की है.

जानकारी मुताबिक, खेत में धान मिसाई कर रहे ट्रैक्टर और थ्रेसर में आग लग गई. पहले ट्रैक्टर के इंजन में आग लगी, जिसके बाद ,फसल भी जलकर खाख हो गई. फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. हालांकि इंजन में शार्ट शार्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. वहीं राजस्व की टीम आगजनी से हुए क्षति का आंकलन करने में जुटी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है.
भोपाल प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए विधानसभा में मंगलवार को 7,765 करोड़ रुपये…
सलकनपुर सीहोर जिले के प्रसिद्ध देवीधाम सलकनपुर में महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित किए…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को मध्यप्रदेश विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मेसर्स…
रायपुर छत्तीसगढ़ में नवीन भारतीय न्याय संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन तथा न्याय प्रक्रिया को तकनीक…
ग्वालियर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा राज्य व्यापी आव्हान के तहत मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र में…
रायपुर छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले को अब तक मुख्य रूप से…