छत्तीसगढ़

CG : निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़

मोहला, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और जन सामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़ के तहत 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य टीबी, कुष्ठ, मलेरिया जैसी बीमारियों का उन्मूलन एवं बयोवृद्ध नागरिकों की देखभाल को सुनिश्चित करना है। अभियान 7 दिसंबर 2024 से 24 मार्च 2025 तक चार चरणों में संचालित होगा। अभियान की सफलता सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर तुलिका प्रजापति के मार्गदर्शन में विकासखंड मोहला में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिले के सभी ग्रामीण चिकित्सक, सहायक चिकित्सक, चिकित्सा सुपरवाइजर, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, समस्त एस टी एल एस, मलेरिया सुपरवाइजर, जिला समन्वयक, मितानिन कार्यक्रम, ब्लॉक समन्वयक, मितानिन कार्यक्रम के अधिकारी-कर्मचारियों को अभियान की गतिविधियों एवं लक्ष्यों के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉक्टर एस आर मंडावी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. एस आर कोवाची जिला नोडल अधिकारी टीवी एवं कुष्ठ कार्यक्रम, डॉ विकास राठौर जिला कार्यक्रम प्रबंधक, डॉक्टर आर आर धुर्वे बीएमओ चौकी, संतोष चंदेल एवं संदीप देवांगन उपस्थित थे। अभियान के माध्यम से राज्य सरकार का लक्ष्य है कि टीबी, कुष्ठ, मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों का समय पर पहचान एवं उपचार सुनिश्चित किया जाना है। साथ ही बयोवृद्ध नागरिकों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किया जाना है। जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ हो सके।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : राजनांदगांव में खूनी संघर्ष, जमीन विवाद ने हिंसक रूप लिया, कई घायल

राजनांदगांव : राजनांदगांव में खूनी संघर्ष, जमीन विवाद ने हिंसक रूप लिया, कई घायल

राजनांदगांव। जिले के मुड़िया मोहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनबोर्ड में 18 एकड़ कृषि भूमि…

7 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ के सपूत मेजर जनरल सुधीर कुमार शर्मा को अति विशिष्ट सेवा मेडल …

CG : छत्तीसगढ़ के सपूत मेजर जनरल सुधीर कुमार शर्मा को अति विशिष्ट सेवा मेडल …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गौरव और सम्मान का क्षण तब आया जब प्रदेश के पाटन…

11 minutes ago
CG : जांच में लापरवाही बरतने वाले 3 DSP पर कार्रवाई नहीं, HC ने DGP से माँगा जवाब …

CG : जांच में लापरवाही बरतने वाले 3 DSP पर कार्रवाई नहीं, HC ने DGP से माँगा जवाब …

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने 34 साल पुराने एक मामले में पुलिसिया कार्यप्रणाली को लेकर सख्त रुख…

17 minutes ago
CG : CM साय आज सुबह साढ़े 11 से शाम 5 बजे तक रहेंगे मंत्रालय में …

CG : CM साय आज सुबह साढ़े 11 से शाम 5 बजे तक रहेंगे मंत्रालय में …

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में शासकीय कार्यों में व्यस्त रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम…

24 minutes ago
रायपुर : भोरमदेव जंगल सफारी बनी छत्तीसगढ़ के इको-टूरिज्म की नई पहचान

रायपुर : भोरमदेव जंगल सफारी बनी छत्तीसगढ़ के इको-टूरिज्म की नई पहचान

रायपुर : भोरमदेव जंगल सफारी बनी छत्तीसगढ़ के इको-टूरिज्म की नई पहचान पर्यटन, प्रकृति और…

34 minutes ago