बालौदाबजार : आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. ग्राम खैरघट में आम बगीचा से शराब का जखीरा बरामद किया गया. यहां आरोपी हीरालाल धृतलहरे दूसर राज्य की शराब को छिपा कर रखा था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, आबकारी आयुक्त सह सचिव आर संगीता मैडम के निर्देश पर ग्राम खैरघट में आरोपी हीरालाल धृतलहरे के आम बगीचा पहुंची. इस दौरान पंप हाउस में छिपाकर रखा गया शराब मिला. जांच में मध्यप्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की 104 पेटी कुल 936.0 बल्क लीटर जब्त किया गया. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम1915 की धारा 34(2), 34(1)(च)59(क), 36 का मामला दर्ज किया है. आरोपी हीरालाल धृतलहरे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है.
रायपुर धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…
रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…
भोपाल भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…
भोपाल महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय के नवीन भवन…
रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…