छत्तीसगढ़

CG : पटाखा गोदाम में भीषण आग, धमाकों से शहर में हड़कंप…

बिलासपुर। शहर के बीचों-बीच जगमल चौक स्थित एक पटाखा गोदाम में मंगलवार को भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने के बाद लगातार धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं, जिससे आसपास के लोग भयभीत हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, आग पटाखों के गोदाम में बच्चों के पॉप पटाखे की पेटी पटकने से लगी, जो तेजी से फैल गई।

दमकल और पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सूचना मिलते ही दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। साथ ही, पुलिस और एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीमें भी घटना स्थल पर पहुंच गई हैं। आग के बढ़ते खतरे को देखते हुए आसपास के घरों को खाली करा लिया गया है और इलाके को घेर लिया गया है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पुलिस ने एहतियातन तोरवा चौक से जगमल चौक की सड़क को ब्लॉक कर दिया है, ताकि कोई दुर्घटना न हो। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और एसडीआरएफ के सदस्य मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। आग से उठता भारी धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा है।

स्थिति नियंत्रण में, लेकिन खतरा बरकरार
फिलहाल, दमकल कर्मी आग बुझाने में लगे हैं, लेकिन गोदाम में पटाखों की बड़ी मात्रा के कारण स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। विस्फोटों का खतरा अभी भी बरकरार है, इसलिए आसपास के लोगों से दूर रहने की अपील की गई है।

kgnews

Recent Posts

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप, थाना प्रभारी गिरफ्तार, अधिवक्ता फरार

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप, थाना प्रभारी गिरफ्तार, अधिवक्ता फरार

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप, थाना प्रभारी गिरफ्तार, अधिवक्ता…

23 minutes ago
राजनांदगांव : स्टेट हाई स्कूल के नए गार्डन में पौधरोपण जरूरी…

राजनांदगांव : स्टेट हाई स्कूल के नए गार्डन में पौधरोपण जरूरी…

राजनांदगांव | स्टेट हाई स्कूल परिसर में नया गार्डन विकसित किया गया है, लेकिन अब…

30 minutes ago
राजनांदगांव : डिवाइडरों पर उग आईं झाड़ियां, पुराने पौधे सूखे, नए लगाने की तैयारी नहीं…

राजनांदगांव : डिवाइडरों पर उग आईं झाड़ियां, पुराने पौधे सूखे, नए लगाने की तैयारी नहीं…

राजनांदगांव | मानसून शुरू होने के बाद शहर के अधिकांश डिवाइडरों पर पौधरोपण की तैयारी…

32 minutes ago
राजनांदगांव : चौपाटी-रानीसागर होकर लालबाग जाने वाली सड़क खराब, गड्ढे हो गए…

राजनांदगांव : चौपाटी-रानीसागर होकर लालबाग जाने वाली सड़क खराब, गड्ढे हो गए…

राजनांदगांव | चौपाटी से रानीसागर किनारे होते हुए लालबाग जाने वाली सड़क की हालत खराब…

37 minutes ago
राजनांदगांव : भीड़ वाले इलाकों में सुलभ शौचालय बनाने की जरूरत…

राजनांदगांव : भीड़ वाले इलाकों में सुलभ शौचालय बनाने की जरूरत…

राजनांदगांव | शहर के कुछ भीड़-भाड़ वाले इलाकों में बाजार क्षेत्र, बस स्टैंड के आसपास…

39 minutes ago
राजनांदगांव : 3 जिले के लिए 2 ड्रिल मशीनें, सर्वे और तकनीकी कारणों से बोर खनन में देरी…

राजनांदगांव : 3 जिले के लिए 2 ड्रिल मशीनें, सर्वे और तकनीकी कारणों से बोर खनन में देरी…

राजनांदगांव , ग्राम पनेका बांकल में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया…

42 minutes ago