CG : पदोन्नति से वंचित कर्मचारियों को मिलेगा मौका …

रायपुर । स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सत्र 2024-25 से अब तक जिला, संभाग और राज्य स्तर पर विभिन्न पदों पर अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नति की गई है। इस प्रक्रिया में जिन पात्र अधिकारी और कर्मचारी किसी कारणवश पदोन्नति से वंचित रह गए थे, उन्हें अब रिव्यू डीपीसी के माध्यम से पदोन्नति देने की तैयारी है।

इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने प्रदेशभर के सभी संयुक्त संचालकों (जेडी) को पत्र जारी किया है। पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि पदोन्नति के खिलाफ प्राप्त सभी अभ्यावेदनों का विधिवत परीक्षण किया जाए और पात्र मामलों का निराकरण करते हुए रिव्यू डीपीसी के लिए नामों की सूची भेजी जाए।

डीपीआई ने स्पष्ट किया है कि जिला स्तर, संभाग स्तर और राज्य स्तर पर की गई पदोन्नतियों में यदि कोई पात्र अधिकारी या कर्मचारी छूट गया है, तो उसे रिव्यू डीपीसी के माध्यम से पदोन्नति प्रदान की जाएगी। जिन प्रकरणों में पदोन्नति संचालक या राज्य शासन स्तर से की जानी है, उन मामलों की जांच कर पात्र अभ्यावेदनों को रिव्यू डीपीसी के लिए संचालक, लोक शिक्षण को भेजना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

फेडरेशन ने रखी लंबित मांगें
इधर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष रविंद्र राठौर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीपीआई से मुलाकात की। इस दौरान शिक्षकों और कर्मचारियों की लंबित मांगों पर चर्चा की गई और उनके शीघ्र निराकरण की मांग रखी गई।

फेडरेशन ने विशेष रूप से रिव्यू डीपीसी के माध्यम से पदोन्नति के लिए प्राप्त अभ्यावेदनों पर गंभीरता से विचार करने और सभी पात्र शिक्षकों व कर्मचारियों को रिव्यू डीपीसी में शामिल करने की मांग की है। फेडरेशन का कहना है कि लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों को अब न्याय मिलना चाहिए।

kgnews

Recent Posts

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा मालवा, धार में किसानों को मिलने लगा मुआवजा; ₹3,839 करोड़ की परियोजना को रफ्तार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा मालवा, धार में किसानों को मिलने लगा मुआवजा; ₹3,839 करोड़ की परियोजना को रफ्तार

 बदनावर   दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से मालवा को जोड़ने वाली 3,839 करोड़ रुपये की बदनावर-पेटलावद-थांदला-टिमरवानी फोरलेन परियोजना…

55 minutes ago
6 करोड़ में बना भोपाल का निशातपुरा स्टेशन, 2 साल से वीरान; न ट्रेन रुकती, न यात्री पहुंचते

6 करोड़ में बना भोपाल का निशातपुरा स्टेशन, 2 साल से वीरान; न ट्रेन रुकती, न यात्री पहुंचते

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का निशातपुरा रेलवे स्टेशन इन दिनों एक अजीबोगरीब वजह…

58 minutes ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई

भोपाल  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा राज्य के नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट…

10 hours ago
बल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार

बल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा…

11 hours ago
मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास

मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास

रायपुर  छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में मशहूर पर्यटन स्थल मैनपाट अब एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन)…

11 hours ago
नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

11 hours ago