कोरिया, जिले में परिवार नियोजन कार्यक्रम में पुरुषों की सहभागिता बढ़ाने हेतु पुरुष नसबंदी पखवाड़ा चार दिसंबर 2024 तक मनाया जाएगा।
आज कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के जन जागरूकता एवं ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में प्रचार- प्रसार हेतु सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
डॉ. प्रशांत सिंह ने बताया कि यह वाहन हाट-बाजार, बस स्टैंड, चौक-चौराहे, ग्राम पंचायत, धान खरीदी केंद्र आदि स्थानों पर परिवार नियोजन कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करेगा एवं पुरुष नसबंदी पखवाड़े के दौरान जिला चिकित्सालय, बैकुंठपुर में परिवार नियोजन की समस्त सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
पुरुष नसबंदी पखवाड़ा 2024 की थीम हैं- श्आज ही शुरूआत करें, पति पत्नी मिलकर परिवार नियोजन की बात करेंश्। उन्होंने बताया इसके माध्यम से परिवार नियोजन के स्थायी साधन (महिला और पुरुष नसबंदी) और अस्थायी साधन (अंतरा, छाया, पीपीआईयूसी डी, आईयूसीडी, कंडोम आदि गर्भनिरोधक साधन) के बारे में समुदाय को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला एवं पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा पुरूष नसबंदी कराने के लिए लक्ष्य दिए गए हैं। इसके अलावा एएनएम, मितानिन के द्वारा भी नसबंदी सम्बंधी जानकारी दी जाएगी।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. आयुष जायसवाल व अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
कोरिया. छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चर्चित नौगई ट्रिपल मर्डर मामले को लेकर जूदेव परिवार…
रामगढ़ संस्कृति, इतिहास, साहित्य और पर्यटन का अद्भुत संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री…
भोपाल कानून-व्यवस्था की चुनौतीपूर्ण स्थितियों से निपटने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस अब अत्याधुनिक तकनीक…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. रोहाणी की जयंती पर किया नमन विधानसभा…
बीजापुर । जिला प्रशासन बीजापुर की डिजिटल पहल ‘‘सेवा सेतु‘‘ आम नागरिकों के लिए सुशासन…
भिलाई । सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर सेक्टर-6 थाना परिसर स्थित पुलिस…