छत्तीसगढ़

CG : पानी बोर चालू करने को लेकर विवाद, ऑटो ड्राइवर को कुल्हाड़ी से मारा …

बिलासपुर। पीने के पानी को लेकर सिर फुटौव्वल हो गया। आरोप है कि मोटर पंप चालू करने के विवाद पर ऑटो ड्राइवर के घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल है, उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार महिमा नगर शज्जाद अली ऑटो चालक है। वह 7 मई की रात ऑटो चलाकर घर लौटा था। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट के चलते मोटर पंप अपने आप चालू हो गया। सुबह शज्जाद पानी भरने गया, तब रात में बोर चालू कर पानी भरने को लेकर पड़ोसी कुनाल मानिकपुरी और उसके रिश्तेदार ने विवाद शुरू कर दिया।

इस दौरान शज्जाद ने उन्हें समझाने की कोशिश की कि उसने मोटर चालू नहीं किया, जिसके बाद मामला किसी तरह शांत हुआ। इसी विवाद को लेकर कुनाल मानिकपुरी उसके घर में घुस आया। मोटर पंप को लेकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद उसके घर पहुंच गए। इस दौरान शज्जाद पर कुल्हाड़ी और गमले से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। घायल शज्जाद ने आरोप लगाया कि, घटना के बाद आरोपी यह अफवाह फैला रहे हैं कि उसकी पत्नी ने उसके साथ मारपीट की और उसी कारण वह अस्पताल पहुंचा। पीड़ित ने इसे गलत और भ्रामक बताया है। घटना की सूचना मिलने पर सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि मामले में हमलावरों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

kgnews

Recent Posts

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

रायपुर  रायपुर मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि केरल में हर…

3 hours ago
वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

भोपाल  भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय…

3 hours ago
त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

भोपाल  भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा…

3 hours ago
MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

भोपाल भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट "इंटरनेशनल एयरपोर्ट" के रूप में जाना जाता है। पिछले…

3 hours ago
रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री…

4 hours ago
नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

दतिया   मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है।…

4 hours ago