छत्तीसगढ़

CG : पालिका ने प्रतिबंधित पालीथिन फिर दिखाई सख्ती

महासमुंद। मंगलवार को नगर पालिका प्रशासन की टीम ने शहर गोलबाजार स्थित छोटे-बड़े दुकानों में दबिश दी और बाजार में बिक रहे प्रतिबंधित पॉलीथिन के साथ डिस्पोजल गिलास को जब्त की। पालिका टीम ने जब्ती की कार्रवाई के साथ ही दुकानदारों के खिलाफ चलानी कार्रवाई भी की। पालिका की कार्रवाई से गोल बाजार के थोक व चिल्हर व्यापारियों में हड़कम्प मंचा गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे के निर्देश पर नगर पालिका प्रशासन ने मंगलवार को प्रतिबंधित पॉलीथीन के खिलाफ धरपकड़ अभियान की फिर से शुरुआत की।

कार्रवाई के लिए गठित टीम ललित चन्द्राकर के नेतृत्व में पुनः शुरू हुए अभियान में गोलबाजार से प्रतिबंधित प्लास्टिक, डिस्पोजल गिलास जब्त किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के नौशाद बक्श ने बताया कि आज प्रशासन ने तीन दुकानों से बड़ी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक गिलास, चम्मच के पैकैटो की जब्त की हैं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे ने चेतावनी देते हुए कहा है कि शासन की मंशा के अनुसार प्रतिबंधित पॉलीथिन के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा। उन्होंने दुकानदारों से चेतावनी देते हुए कहा कि कार्रवाई से बचने के लिए प्रतिबंधित पॉलीथिन का व्यापार पूरी तरह बंद कर दे। कार्रवाई में ललित चन्द्राकर, दिलीप चन्द्राकर, खेमराव बंजारी, जितेन्द्र मोहंती, स्वच्छ भारत मिशन के नौशाद बक्श, मोहनदास मानिकपुरी, अजय घृतलहरे अन्य शामिल रहे।

kgnews

Recent Posts

CG में बोर्ड परीक्षा में बड़ा खेल! दूसरे स्कूल के UDISE कोड पर दिलाई परीक्षा, शिक्षा विभाग घिरा

CG में बोर्ड परीक्षा में बड़ा खेल! दूसरे स्कूल के UDISE कोड पर दिलाई परीक्षा, शिक्षा विभाग घिरा

रायपुर. डोंगरगढ़. शिक्षा के मंदिर में ऐसा खेल सामने आया है जिसने पूरे मामले को…

51 minutes ago
जबलपुर में मतांतरण को लेकर हंगामा, बजरंग दल-विहिप के विरोध से इलाके में तनाव

जबलपुर में मतांतरण को लेकर हंगामा, बजरंग दल-विहिप के विरोध से इलाके में तनाव

जबलपुर. आधारताल थाना क्षेत्र के सुहागी इलाके में रविवार को मतांतरण की सूचना मिलने पर…

1 hour ago
महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी

महासमुंद के किसान रतिराम की बदली किस्मत, धनिया की खेती से बढ़ी आमदनी

महासमुन्द. जिले के विकासखंड महासमुंद अंतर्गत ग्राम अछरीडीह के प्रगतिशील कृषक श्री रतिराम पटेल ने…

1 hour ago
CG : सुशासन तिहार 2026: किसान सोहन सिंह को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती के लिए बढ़ा आत्मविश्वास

CG : सुशासन तिहार 2026: किसान सोहन सिंह को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती के लिए बढ़ा आत्मविश्वास

सुशासन शिविर में मिला केसीसी, अब खाद-बीज और कृषि कार्यों के लिए मिलेगी समय पर आर्थिक…

2 hours ago
बरगी क्रूज हादसे में नया खुलासा, चश्मदीद ने सौंपी पेन ड्राइव-वीडियो; एम्बुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल

बरगी क्रूज हादसे में नया खुलासा, चश्मदीद ने सौंपी पेन ड्राइव-वीडियो; एम्बुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल

जबलपुर. मध्य प्रदेश के बहुचर्चित बरगी बांध क्रूज हादसे की न्यायिक जांच अब नए मोड़…

2 hours ago
‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान, CM साय बोले- प्रतिभा और विरासत को मिला राष्ट्रीय सम्मान

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान, CM साय बोले- प्रतिभा और विरासत को मिला राष्ट्रीय सम्मान

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य…

2 hours ago