CG : पिता-पुत्र की मौत, तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचला …
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। पेंड्रा नगर में आज एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। मुख्य मार्ग पर स्थित राय पेट्रोल पंप के पास कोयले से भरे एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रेलर ने स्कूटी सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार पिता और उनके मासूम पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार पेंड्रा के कुडकई गांव का रहने वाला था। वे सभी स्कूटी पर सवार होकर गांव से पेंड्रा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान राय पेट्रोल पंप के पास सामने से एक बड़ी गाड़ी आ रही थी, तभी कोयले से लदे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें ओवरटेक करने की कोशिश की। रफ्तार अधिक होने के कारण ट्रेलर स्कूटी को अपनी चपेट में लेते हुए रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार तीनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे। घटना के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सजग नागरिकों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। मौके पर पहुँची डायल-112 की टीम ने घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद पिता और पुत्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज अस्पताल में जारी है, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
बिलासपुर. भारत सरकार के संयुक्त सचिव (वित्त) पवनेश कुमार शर्मा और अवर सचिव राहुल कुमार…
धार इं प्रदेश के धार में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला के विवाद में सुप्रीम कोर्ट द्वारा…
मध्यप्रदेश में कपड़ा उत्पादन और रोजगार के अवसर बढ़े हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वावलंबन…
राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई तक कर सकेंगे पंजीयन…
आज लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार बनेगा :…
रतलाम लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले के चार निरीक्षकों…