CG : पीएम आवास से सुखबती की जिन्दगी में आया सुकुन

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी नियद नेल्लानार योजना माओवाद प्रभावित ग्रामों के विकास में नई उम्मीद बनकर उभरी है। इसी योजना के तहत कांकेर जिले के ग्राम पानीडोबीर की सुखबती का कच्चे खपरैलयुक्त घर में रहने का संघर्ष अब पक्के आवास में सुकून भरे जीवन में बदल गया है।

सुखबती, पति कुंवरसिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत वर्ष 2024-25 में उन्हें 1 लाख 20 हजार रुपये की स्वीकृति मिली। प्रारंभिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने आवास निर्माण कार्य पूरा किया। नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत पंचायत एवं जिला प्रशासन से लगातार सहयोग प्राप्त हुआ। भावसार फाउंडेशन के माध्यम से स्थानीय युवाओं को राजमिस्त्री प्रशिक्षण मिलने से निर्माण कार्य में आसानी हुई।

मनरेगा से 90 दिनों की मजदूरी और 45 हजार रुपये की अपनी बचत से उन्होंने अपने सपनों का पक्का घर तैयार किया। सुखबती ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं ने उनकी तकदीर और घर दोनों बदल दिए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहा है – यह योजना वास्तव में ‘घर-घर खुशहाली’ का प्रतीक बन गई है।

kgnews

Recent Posts

CG : बारिश का अलर्ट 21 जिलों में, IMD की रिपोर्ट …

CG : बारिश का अलर्ट 21 जिलों में, IMD की रिपोर्ट …

रायपुर. पिछले 24 घंटे में राज्य में सर्वाधिक बारिश का आंकड़ा 3 सेमी तक पहुंचा.…

17 minutes ago
CG : स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पद भरने सरकार ने निकाली भर्ती …

CG : स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पद भरने सरकार ने निकाली भर्ती …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी चयन मंडल (CGESB) ने लोक शिक्षण…

20 minutes ago
CG : ग्रामीण उत्पादों के लिए एक्सपोर्ट ओरिएंटेशन प्रोग्राम का किया गया आयोजन …

CG : ग्रामीण उत्पादों के लिए एक्सपोर्ट ओरिएंटेशन प्रोग्राम का किया गया आयोजन …

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत अनुपमा आनंद के मार्गदर्शन…

24 minutes ago
CG : तेज रफ्तार कार ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, ई-रिक्शा पलटा, महिला चालक के खिलाफ मामला दर्ज …

CG : तेज रफ्तार कार ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, ई-रिक्शा पलटा, महिला चालक के खिलाफ मामला दर्ज …

रायपुर। राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन…

28 minutes ago
छत्तीसगढ़ को मिलेगी पहली राजकीय तितली! 31 अगस्त तक ऑनलाइन वोटिंग शुरू, जनता चुनेगी पहचान

छत्तीसगढ़ को मिलेगी पहली राजकीय तितली! 31 अगस्त तक ऑनलाइन वोटिंग शुरू, जनता चुनेगी पहचान

रायपुर  छत्तीसगढ़ जल्द ही अपनी पहली राजकीय तितली घोषित करने जा रहा है। इस अनोखी…

32 minutes ago
राजनांदगांव : जिला अस्पताल में अब होगी कीमो ​थैरेपी, 5 बेड की यूनिट बनेगी …

राजनांदगांव : जिला अस्पताल में अब होगी कीमो ​थैरेपी, 5 बेड की यूनिट बनेगी …

राजनांदगांव l जिला अस्पताल में पांच बेड की कैंसर केयर यूनिट खुलेगी। यहां कैंसर के…

37 minutes ago