कवर्धा, पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने विज्ञान आधारित मॉडल, प्रयोग एवं नवाचार प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं आगंतुक विद्यार्थियों को प्रभावित किया। कार्यक्रम में शिक्षा एवं कृषि विभाग के प्रतिष्ठित अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मुख्य अतिथि के रूप में सहायक संचालक शिक्षा यू. आर. चंद्राकर, एमआईएस प्रशासक एस. के. यदु, उप संचालक कृषि अमित कुमार मोहंती, डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर कृषि सुशील कुमार वर्मा, सीजीआईटी प्राचार्य विमल सिंह बिंद तथा डीआईईटी से नेताम एवं भारत भूषण शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विज्ञान मॉडल्स का अवलोकन करते हुए उनकी सराहना की एवं विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक सोच जीवन को सरल, तार्किक एवं व्यवहारिक बनाती है, जिससे विद्यार्थियों को भविष्य में सफलता प्राप्त करने में सहायता मिलती है। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम समन्वयक शुभम गर्ग (पीजीटी बायोलॉजी) एवं विनिता देवांगन (टीजीटी साइंस) द्वारा विद्यालय परिवार के सहयोग से किया गया। प्रदर्शनी में लगाए गए मॉडलों का सूक्ष्म मूल्यांकन विशेषज्ञ निर्णायकों द्वारा किया गया, जिसके पश्चात उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की एक विशेष उपलब्धि यह रही कि ईएमआरएस, केन्द्रीय विद्यालय (जेटी), गुरुकुल एवं डीपीएस कबीरधाम जैसे विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी प्रदर्शनी का भ्रमण कर विज्ञान मॉडलों का अवलोकन किया और नई जानकारियाँ प्राप्त कीं। समग्र रूप से यह विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना जागृत करने तथा नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक सफल एवं प्रेरणादायी पहल सिद्ध हुई।
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…
भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…
भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…