छत्तीसगढ़

CG : पुलिस विभाग ने अपने ही सिपाही को किया गिरफ्तार, गौ तस्करों से मिलीभगत का आरोप

दुर्ग। जिले के पाटन क्षेत्र में गौ तस्करी के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें पुलिस विभाग के ही एक सिपाही की संलिप्तता सामने आई है। इस घटना में पाटन थाना के आरक्षक डिलेश्वर पठारे पर आरोप है कि उसने गौ तस्करों को पुलिस की रेड की सूचना पहले ही दे दी, जिसके चलते आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना 10 सितंबर की है, जब पुलिस ने गौ तस्करी की सूचना पर एक फॉर्म हाउस में छापा मारा। लेकिन, पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही सिपाही डिलेश्वर पठारे ने तस्करों को रेड की जानकारी दे दी थी, जिससे वे वहां से भागने में सफल रहे। वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जांच के बाद सिपाही डिलेश्वर पठारे के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया और उसे जेल भेज दिया गया है। इस केस में मुख्य आरोपी संजय गिरी गोस्वामी बताया जा रहा है, जिसके फॉर्म हाउस से मवेशियों को ट्रक में भरकर कत्लखाने भेजने की तैयारी थी। जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी संजय गिरी गोस्वामी और सिपाही डिलेश्वर पठारे के बीच गहरी सांठगांठ थी। सिपाही की भूमिका की पुष्टि कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की एनालिसिस के बाद हुई, जिसमें स्पष्ट हुआ कि पठारे ने ही तस्करों को रेड की सूचना दी थी। पुलिस ने आरोपी सिपाही को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है, जबकि मुख्य सरगना संजय गिरी गोस्वामी अभी फरार है, और उसकी तलाश जारी है।

kgnews

Recent Posts

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा…

7 hours ago
भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में…

7 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में…

7 hours ago
खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

रायपुर  दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…

8 hours ago
मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गहरी सांस्कृतिक अभिरुचि और प्रदेश की अनमोल धरोहरों को…

8 hours ago
संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने शनिवार को अंबिकापुर स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय…

8 hours ago