कोंडागांव । जिले से एक बड़ी और दिल दहला देने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जवान के आत्महत्या करने की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। आला अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं और जवान ने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, आत्महत्या करने वाले जवान की पहचान प्लाटून कमांडर दिनेश सिंह चंदेल के रूप में हुई है। दिनेश सिंह बयानार सी.ए.एफ कैंप में पदस्थ था। आज सुबह जवान के कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आस-पास मौजूद अन्य जवानों ने जब वहां पहुंचकर देखा तो दिनेश सिंह की मौत हो चुकी थी। दिनेश सिंह ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारी है।
वहीं जवान दिनेश सिंह चंदेल की आत्महत्या की खबर आग की तरह पूरे कैंप में फ़ैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आला अधिकारी जांच में जुट गए हैं और जवान की आत्महत्या का कारण ढूंढने में लगे हुए हैं।
भोपाल मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में मनचाहे स्थान पर तबादले का इंतजार कर…
अब सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक मिलेंगी सेवाएं, अवकाश दिवस पर भी…
रायपुर । छत्तीसगढ़ में पांचवीं और आठवीं की केंद्रीकृत परीक्षा देने वाले करीब सात लाख…
- राज्य स्तरीय वन प्रबंधन समितियों के सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल…
मोहला , मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 17 जून से 26 जून 2026 तक आयोजित…
किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का…