छत्तीसगढ़

CG : फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज, एसपी ने सुबह-सुबह चलाई साईकल …

धमतरी। भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट एवं खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत आयोजित “Sunday On Cycle” कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 07 जून 2026 (रविवार) को धमतरी पुलिस द्वारा स्वास्थ्य, फिटनेस एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, रक्षित निरीक्षक, थाना प्रभारी सहित जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं पुलिस परिवार जनों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

प्रातः 07:00 बजे पुलिस लाइन रूद्री के सामने से प्रारंभ हुई साइकिल रैली गंगरेल रेस्टहाउस के समक्ष जाकर संपन्न हुई। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु साइकिल के अधिकाधिक उपयोग का संदेश आमजन तक पहुंचाया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने कहा कि वर्तमान समय में स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है। नियमित व्यायाम, खेलकूद एवं साइकिलिंग न केवल शारीरिक रूप से व्यक्ति को स्वस्थ बनाते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी उसे ऊर्जावान, अनुशासित एवं सकारात्मक बनाए रखते हैं। साइकिल का उपयोग पर्यावरण संरक्षण, ईंधन की बचत तथा स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक चतुर्वेदी, रक्षित निरीक्षक श्री दीपक शर्मा, जिले के थाना प्रभारी,अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिस परिवार जन भी बड़ी संख्या में शामिल रहे। धमतरी पुलिस द्वारा भविष्य में भी जनहित, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे आयोजनों में सक्रिय सहभागिता करते हुए आमजन को स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया जाता रहेगा।

kgnews

Recent Posts

CG : डॉक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र से अपने नर्सिंग होम में महिला मरीज को किया रेफर, मौत के बाद हंगामा …

CG : डॉक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र से अपने नर्सिंग होम में महिला मरीज को किया रेफर, मौत के बाद हंगामा …

बिलासपुर। रतनपुर में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, परिजनों ने निजी…

6 minutes ago
CG : जल संरक्षण का महाअभियान : मनरेगा से गांवों में बढ़ रहा जल भंडार, हरियाली और आजीविका …

CG : जल संरक्षण का महाअभियान : मनरेगा से गांवों में बढ़ रहा जल भंडार, हरियाली और आजीविका …

रायपुर। जलवायु परिवर्तन, अनिश्चित वर्षा और बढ़ते जल संकट के बीच छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण…

9 minutes ago
CG : आवासीय क्वार्टर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, SECL अधिकारी की मौत …

CG : आवासीय क्वार्टर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, SECL अधिकारी की मौत …

कोरिया। एसईसीएल चरचा कॉलरी क्षेत्र स्थित चाइना ब्लॉक में एक दर्दनाक हादसा हो गया. रात…

21 minutes ago
CG : सराफा कारोबारी की हत्या के बाद भाई को भी धमकी, आरोपी गिरफ्तार …

CG : सराफा कारोबारी की हत्या के बाद भाई को भी धमकी, आरोपी गिरफ्तार …

मरवाही। कोटमी में हुए सराफा कारोबारी प्रदीप सोनी की हत्या के मामले में पेंड्रा पुलिस…

26 minutes ago
CG : डिप्टी CM अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश …

CG : डिप्टी CM अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश …

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…

30 minutes ago
राष्ट्रीय OBC आयोग की अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पहुंचीं, CM साय और राज्यपाल से करेंगी अहम मुलाकात

राष्ट्रीय OBC आयोग की अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पहुंचीं, CM साय और राज्यपाल से करेंगी अहम मुलाकात

रायपुर. राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (OBC) आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति आज अपने पहले…

34 minutes ago