CG : आम तोड़ने के बहाने जंगल ले जाकर किशोरी के साथ गैंगरेप, 2 दरिंदे अरेस्ट …
जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ 13 साल की मासूम बच्ची को दो युवकों ने जंगल ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है। पीड़िता के परिजनों के शिकायत पर पुलिस ने गैंगरेप के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, 4 जून दोपहर करीब 1 बजे आरोपी बिदुल यादव और उसका नाबालिग साथी पीड़िता को आम तोड़ने के बहाने अपने साथ बाइक पर बैठाकर जंगल की ओर ले गए। आरोप है कि दोनों बदमाशों ने पीड़िता नाबालिक बच्ची के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़िता को वापस उसके घर के पास छोड़कर चले गए। घटना से सदमे में आई बच्ची ने घर पहुंचकर पूरी आपबीती बताई जिसके बाद परिजनों ने बदमाशों के खिलाफ पंडरापाठ चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराया। परिजनों के शिकायत पर दोनो बदमाशों के खिलाफ एक्ट्रोसिटी एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपो बिदुल यादव उम्र लगभग 25 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वही आपचारी बालक को बाल सम्प्रेषण गृह भेजा गया है।
रायपुर/दिल्ली। घरेलू रसोई गैस (LPG) फिर महंगी हो गई है. LPG की कीमत में प्रति…
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस…
मैनपाट। विकासखंड मैनपाट में पीलिया से पांच लोगों की मृत्यु होने संबंधी जानकारी आने के…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री टंक…
अंबिकापुर। शासकीय सुकर फार्म, सकालो (अंबिकापुर) में अफ्रीकन स्वाइन फीवर (ASF) वैक्सीन का ट्रायल मार्च…
रायपुर। नागपुर मंडल के अंतर्गत रसमड़ा स्टेशन पर मालगोदाम लाइन -06 के कमीशनिंग कार्य के…