CG : बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन हेतु ‘पैन-इंडिया बचाव एवं पुनर्वास अभियान’ संचालित

दंतेवाड़ा, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशानुसार जिले में बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन के लिए पैन-इंडिया बचाव एवं पुनर्वास अभियान संचालित किया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा 26 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक यह अभियान चलाया जा रहा है।

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार एवं अपर कलेक्टर राजेश कुमार पात्रे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय दल का गठन किया गया है। इस दल द्वारा जिले में स्थित छोटे एवं बड़े प्रतिष्ठानों जैसे कारखानों, ढाबों, उद्योगों, होटलों, दुकानों, ईंट-भट्ठों, निर्माण स्थलों तथा संगठित एवं असंगठित क्षेत्रों, खदानों सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर श्रम में लगे बच्चों और किशोरों को चिन्हित कर किशोर न्याय अधिनियम 2015 तथा बाल एवं किशोर श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 के अनुसार बचाव और पुनर्वास की कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में गठित दल द्वारा 12 मार्च 2026 को कुआकोंडा क्षेत्र में संचालित होटलों, दुकानों तथा ईंट-भट्ठों के निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक बालक होटल में किशोर श्रम में नियोजित पाया गया। दल द्वारा बालक को संरक्षण में लेते हुए उसके सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखकर आगे की कार्यवाही हेतु बाल कल्याण समिति दंतेवाड़ा के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जनपद पंचायत तथा सभी निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी कार्य में बाल श्रमिक या किशोर श्रमिक को नियोजित न किया जाए। साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि यदि कहीं बाल श्रम या किशोर श्रम की जानकारी मिले तो तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112, श्रम विभाग अथवा महिला एवं बाल विकास विभाग को सूचित करें, ताकि त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। 

kgnews

Recent Posts

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा…

9 hours ago
भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में…

9 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में…

9 hours ago
खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

रायपुर  दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…

9 hours ago
मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गहरी सांस्कृतिक अभिरुचि और प्रदेश की अनमोल धरोहरों को…

9 hours ago
संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने शनिवार को अंबिकापुर स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय…

9 hours ago