बिलासपुर। केंद्रीय जेल की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए कलेक्टर जेल परिसर और उसकी परिधि से 500 मीटर की सीमा तक के क्षेत्र को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नो-फ्लाई जोन घोषित किया है। इस क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति या संस्था द्वारा ड्रोन संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी ने बताया कि जेल महानिदेशक से जेल की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश मिले थे। इसके बाद जेल परिसर और आसपास के 500 मीटर के दायरे को नो फ्लाई जोन घोषित करने पत्राचार किया गया। इस पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आदेश जारी कर दिए हैं। कलेक्टर के आदेश के अनुसार केंद्रीय जेल अत्यंत संवेदनशील और सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण संस्थान है। जेल परिसर और उसके आसपास अनाधिकृत ड्रोन संचालन से जेल सुरक्षा, बंदियों की निगरानी व्यवस्था तथा सार्वजनिक सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह कार्रवाई जेल प्रशासन के अनुरोध और एसएसपी रजनेश सिंह की सहमति पर की गई है।
रायपुर। CM साय ने शूटर जसपाल राणा के निधन पर दुःख जताया है। सीएम ने…
कांकेर । जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र के कलगांव में शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने…
रायगढ़। चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत छोटे अतरमुड़ा स्थित साईं मंगलम गली किनारे एक किराये के मकान…
कांकेर। प्रदेश में अगले 2-3 दिनों में मानसून की एंट्री हो सकती है, जिससे मौसम…
महिला सुरक्षा एवं गुमशुदा बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी के लिए मध्यप्रदेश पुलिस के प्रयासों की…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: पेंड्रा थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान एक महिला वन रक्षक के साथ मारपीट,…