छत्तीसगढ़

CG : बेटे की मौत के बाद मारपीट करने लगी विधवा बहू, अब आश्रम में होगी वृद्धा की देखरेख

सूरजपुर। 80 वर्षीय वृद्ध महिला लालमणि को उसकी बहू ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। लालमणि के चार बेटे और तीन बेटियां हैं। बावजूद इसके आज बुढ़ापे में बुजुर्ग महिला दर- दर की ठोकरे खा रही हैं। बताया गया कि पिछले कई महीने से यह वृद्ध महिला भीख मांग कर अपना गुजारा कर रही है। वहीं लगभग 15 दिन पहले तबीयत खराब होने की स्थिति में स्थानीय लोगों के द्वारा इसे जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां इलाज के बाद अब वह स्वस्थ बताई जा रही है।वहीं रहने का ठिकाना नहीं होने की वजह से जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर के एटीएम में यह महिला सो रही थी, तभी स्थानीय लोगों के द्वारा सखी सेंटर को इसकी जानकारी दी गई। जानकारी मिलने के बाद सखी सेंटर के कर्मचारियों के द्वारा वृद्ध महिला को सखी सेंटर लाया गया जहां पूछताछ में लालमणि ने बताया कि कई साल पहले उसके पति की मृत्यु हो गई थी, उसके कुछ साल बाद उसके एक बेटे की भी मौत हो गई। बाकी बेटों ने वृद्ध महिला को अपने पास रखने से साफ तौर पर मना कर दिया, जिसके बाद वह अपने विधवा बहू के पास रह रही थी, कुछ दिनों बाद बहू का कहर शुरू हुआ और उसके साथ मारपीट की जाने लगी, उसके बेटों और बहु के द्वारा उसके जमीन को बहला फुसलाकर अपने नाम कर लिया गया और उसे घर से निकाल दिया गया।फिलहाल यह महिला सखी सेंटर में है और अपनी बहू के पास जाने से साफ तौर पर मना कर रही है। वहीं सखी सेंटर के कर्मचारियों के द्वारा वृद्ध महिला के घर वालों से संपर्क साधा जा रहा है, उनके अनुसार यदि लालमणि घर नहीं जाना चाहेगी, तो उसे वृद्धा आश्रम भेज दिया जाएगा। इस पूरे मामले में एक बात विचार करने लायक है कि मां-बाप अपने कई बच्चों का भरण पोषण कर लेते हैं, लेकिन बुढ़ापे में आखिर क्यों कई बच्चे एक मां बाप का भरण पोषण नहीं कर पाते हैं?

kgnews

Recent Posts

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

37 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

37 minutes ago
‘चिरायु’ दल ने लौटाई मुस्कान, जन्मजात कटे होंठ और तालु से मिली मुक्ति

‘चिरायु’ दल ने लौटाई मुस्कान, जन्मजात कटे होंठ और तालु से मिली मुक्ति

रायपुर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत संचालित 'चिरायु' दल दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों…

47 minutes ago
सरकार गांव, गरीब और किसानों की तरक्की के लिए प्रतिबद्ध-मंत्री टंक राम वर्मा

सरकार गांव, गरीब और किसानों की तरक्की के लिए प्रतिबद्ध-मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर  राज्य सरकार ग्रामीण अंचलों के चहुंमुखी विकास और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के…

47 minutes ago
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की

रायपुर  लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर…

1 hour ago