बिलासपुर। बिलासपुर में क्रेडिट कार्ड पर बोनस पाने के लालच में आकर युवक ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। साइबर ठग ने उसे क्रेडिट कार्ड पर बोनस दिलाने का झांसा देकर बैंक अकाउंट का ओटीपी ले लिया और खाते से 1 लाख 28 हजार रुपए पार कर दिया। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। ठगी के शिकार युवक की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। ग्राम जलसो निवासी दिलीप कुमार बर्मन बलौदाबाजार में डिकांस क्राफ साइंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करता है। बलौदाबाजार के एक्सिस बैंक में उनका अकाउंट है। फोन करने वाले ने अपने आपको बैंक अधिकारी बताया और उसके क्रेडिट कार्ड पर बोनस पाइंट आने और पैसे जमा कराने का झांसा दिया। इस दौरान कथित बैंक अपसर ने उसे बोनस के तौर पर पैसे ट्रांसफर करने का झांसा दिया। साथ ही उसे कहा कि उसके मोबाइल पर ओटीपी कोड आएगा। उसे बताना पड़ेगा। लालच में आकर युवक ने अपने मोबाइल पर आए ओटीपी को कथित बैंक अफसर को बता दिया। इसके बाद उसके बैंक अकाउंट से तीन किश्तों में एक लाख 28 हजार रुपए पार हो गए। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। इस बीच वह शिकायत लेकर बैंक गया, तब उसे ठगी का पता चला। जिसके बाद उसने थाने में शिकायत की। इस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि विश्वविद्यालय…
देवास गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने गुरुवार को देवास के वारसी नगर से जैश…
रायपुर छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व और वन एवं जलवायु परिवर्तन…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व तथा वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के विशेष प्रयासों…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मंत्रालय में लोकार्पण के लिए तैयार हो…
राजनांदगांव । कार्यालय जिला सेनानी नगर सेना राजनांदगांव में क्लोदिंग एवं इक्विपमेंट की निष्प्रयोज्य एवं…