कांकेर। हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से बोरवेल गाड़ी में काम करने वाले मज़दूर की दर्दनाक मौत हो गई. कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत घटित घटना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, नियद नेल्लानार योजना अंतर्गत कोयलीबेडा विकासखंड के पानीडोबीर में हेण्डपम्प खुदाई के लिए जा रही बोरवेल गाड़ी में काम करने वाला मजदूर बिजली के तार को ऊपर उठा रहा था, इसी बीच हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक तुलसी राम मरावी (23 वर्ष) पिता धनुराम मरावी मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के बैहर तहसील के रूपझर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनटोला का रहने वाला था. मजदूर की मौत की खबर पर कोयलीबेडा पुलिस ने मौके पर जाकर पंचनामा बनाने के साथ घटना की जांच शुरू कर दी है.
रायपुर। आज राम मंदिर करेंसी टावर से तेलीबांधा थाना चौक तक सर्विस रोड बंद रहेगा।…
रायपुर/दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मॉनसून सक्रिय बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार,…
रायगढ़। कलेक्टर के निर्देश पर कार्यालय उप संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, रायगढ़ द्वारा जिले…
डोंगरगढ़। धर्मनगरी डोंगरगढ़ में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर पालिका की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे…
जगदीशपुर में 19 जुलाई को होगी मंत्रि-परिषद की बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव समान नागरिक…
रायपुर। CM विष्णुदेव साय द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी वर्ग के कल्याण के लिए प्रभावी और…