जनदर्शन में प्राप्त हुए 18 आवेदन
एमसीबी, कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देश पर अपर कलेक्टर विनायक शर्मा ने भरतपुर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय कक्ष में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को सुना। जिले के ग्रामीणों और नागरिकों ने अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं सीधे अपर कलेक्टर के समक्ष रखीं। अपर कलेक्टर ने सभी प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र एवं समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। आज के जनदर्शन में कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें जनकपुर निवासी सुशील सिंह ने नगर पंचायत क्षेत्र में बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण कार्य के संबंध में, जबकि जनकपुर निवासी श्यामावती पति रमेश केवट ने स्थगन के संबंध में। ग्राम घटाई के सुरेश कुशवाहा ने सही नक्शा दिलाने के संबंध में, वहीं ग्राम डोंगरी टोला निवासी रामसेवक सिंह ने पंचायत चपरासी को न्याय दिलाने के संबंध में, ग्राम पंचायत जमुआ के सरपंच एवं कृषकों ने अपनी पंचायत को नवीन सहकारी समिति सिंगरौली से पृथक कर पूर्व माड़ीसरई समिति में शामिल किए जाने के संबंध में, ग्राम नौढिया के लवकेश अहिरवार ने रोजगार या सहायता राशि उपलब्ध कराने के संबंध में, जबकि ग्राम हर्रई निवासी विशेषर प्रसाद गुप्ता ने आदिम जाति सेवा सहकारी समिति धान खरीदी केंद्र सिंगरौली से समय पर ऋण जमा करने के बावजूद ऋण वसूली किए जाने के संबंध में अपना शिकायत लेकर उपस्थित हुए थे। अपर कलेक्टर विनायक शर्मा ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन का उद्देश्य नागरिकों को न्याय दिलाना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है।
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में…
रायपुर दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गहरी सांस्कृतिक अभिरुचि और प्रदेश की अनमोल धरोहरों को…
रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने शनिवार को अंबिकापुर स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय…